फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson hit hundred, New Zealand lead by 198 runs against pakistan in third test, day four 

केन विलियमसन ने जड़ा नाबाद शतक, पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जबरदस्त वापसी  

Thu, 06 Dec 2018 09:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson hit hundred, New Zealand lead by 198 runs against pakistan in third test, day four 
Kane Williamson

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत मैच में वापसी कर ली है।

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म हो जाने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। फिलहाल, केन विलियमसन 139* और हेनरी निकोलस 90* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल, कीवी टीम 198 रन की बढ़त बना चुकी है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 348 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 74 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान की तरफ से अजहर अली (134) और असद शाफिक (104) ने पहली पारी में शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौथे दिन का खएल कीवी टीम ने 26/2 से आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में कप्तान विलियमसन और निकोलस की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच में वापसी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी हुई। केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया और 282 गेंदों में 139 रन बनाकर नाबाद पारी खेलकर पिच पर जमे हुए हैं।


दिन का खेल खत्म हो जाने तक न्यूजीलैंड के सिर्फ दो विकेट गिरे। मगर यासिर शाह ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने 33वें मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट 72 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed