फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kagiso Rabada wins South Africa’s Cricketer of the Year Award along with 5 more

कागिसो रबाडा ने क्रिकेट जगत में मचाया कोहराम, अपने नाम दर्ज किए सबसे ज्यादा अवार्ड

Sun, 03 Jun 2018 08:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kagiso Rabada wins South Africa’s Cricketer of the Year Award along with 5 more
कागिसो रबाडा

दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कगिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिये। बता दें कि यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। वहीं, महिला वर्ग में साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार डेन वेन निक्रेक को दिया गया। उन्होंने भी दूसरी बार इस पुरस्कार पर कब्जा किया। इससे पहले साल 2016 में वो रबाडा के साथ ही साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुनी गईं थीं। इस मौके पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ट्वीट कर रबाडा को बधाई दी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में उन्होंने 23 विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान उन्हें मैन ऑफ द सीरिज से नवाजा गया था। इस मौके पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के सीईओ थाबंग मोरो ने रबाडा और डेन वेन निक्रेक दोनों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'दोनों के लिए क्या यह बढ़िया साल था। दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह दूसरी बार है कि यह अवार्ड हमारे युवा प्लेयर्स के हाथों में गई है। ये युवा स्टार वर्ल्ड क्लास सीनियर प्लेयर्स को टक्कर देते है।'

Kagiso Rabada wins South Africa’s Cricketer of the Year Award along with 5 more
Kagiso Rabada

राबाडा ने 'स्पोर्ट्स 24' को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के दौरान सीखने को लेकर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने पहले सीजन में मैं वास्तव में बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि दूसरे और तीसरे सीजन में मैंने और ज्यादा सीखा है। क्रिकेट सही मार्जिन का खेल है और मुझे कई चीजों के साथ सामंजस्य बैठना पड़ा है। इस दौरान मैंने कई मैंने कई बारीकियां सीखी, जो आपको बाकी हिस्सों से अलग करता है। यह वास्तव में आपका स्कील नहीं है जो आपको अलग करता है। क्योंकि आपके पास पहले से ही स्कील है बस फर्क ये पड़ता है कि आप सही समय पर उसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं या नहीं।' बता दें कि रबाडा दक्षिण अफ्रीका के वार्षिक पुरस्कार समारोह में दूसरी बार 6 पुरस्कार जीते, इससे पहले वे 2016 में भी यह करिश्मा कर चुके हैं। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका अवार्ड
 

क्रिकेटर ऑफ द ईयर कगिसो रबाडा
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर  कगिसो रबाडा
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर कगिसो रबाडा
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर एबी डिविलियर्स
एसए प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर कगिसो रबाडा
फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर कगिसो रबाडा
ऑलवेज ओरिजिनल अवार्ड डेविड मिलर
डीलिवरी ऑफ द ईयर (बेस्ट गेंद) कगिसो रबाडा
इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर  एडेन मार्कराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed