{"_id":"5aa2d0774f1c1ba8758b4842","slug":"kagiso-rabada-gets-five-wickets-as-australia-all-out-for-paltry-243-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: रबाडा ने किया ऑस्ट्रेलिया का 'कबाड़ा', इतने कम स्कोर पर समेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: रबाडा ने किया ऑस्ट्रेलिया का 'कबाड़ा', इतने कम स्कोर पर समेटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कागिसो रबाडा
कागिसो रबाडा (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 243 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 11* और नाईटवॉचमैन कागिसो रबाडा 17* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। प्रोटियाज टीम अभी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 204 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
पोर्ट एलिजाबेथ में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया को ओपनर्स डेविड वॉर्नर (63) और कैमरन बेनक्रॉफ्ट (38) ने 98 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई। फिलेंडर ने बेनक्रॉफ्ट को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। स्कोर में 6 रन का ही इजाफा हुआ था कि फिलेंडर ने उस्मान ख्वाजा (4) को भी पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका की वापसी कराई।
विज्ञापन
इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (25), शॉन मार्श (24) और टिम पेन (36) ने शुरुआत तो हासिल की, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहे। वहीं प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में बेहतरीन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नियमित अंतराल में झटके दिए। कागिसो रबाडा ने सावधिक 5 विकेट चटकाए जबकि लुंगी एनगिडी ने तीन और वेर्नोन फिलेंडर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को 243 रनों की निजी स्कोर पर आउट करने के बाद आखिरी सत्र में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 39 रन बनाए। ऑस्ट्रलियाई टीम ने एडेन मार्करम (11 रन) के रूप में एक विकेट प्राप्त किया।