{"_id":"5d60df568ebc3e93d228e378","slug":"k-gowtham-smashes-t20-records-with-unbelievable-all-round-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णप्पा गौतम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक ही मैच में 39 गेंदों पर लगाया शतक फिर झटके आठ विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कृष्णप्पा गौतम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक ही मैच में 39 गेंदों पर लगाया शतक फिर झटके आठ विकेट
Sat, 24 Aug 2019 01:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
कृष्णप्पा गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने शुक्रवार रात कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 में अपने खेल से तूफान ला दिया। पहले धमाकेदार शतक जमाया और फिर गेंदबाजी में आठ विकेट लेकर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को खेले गए मुकाबबले में बेल्लारी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए गौतम ने एक ही मैच में पहले तो बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 134 रन की नाबाद पारी खेली। शतक 39 गेंदों में पूरा किया इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 8 विकेट भी झटके और 2 कैच भी लपके। उनके इस प्रदर्शन को करिश्मा ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर ऐसा लग रहा था कि गौतम शिवमोग्गा लॉयंस के खिलाफ अकेले मैच खेल रहे थे। बावजूद इसके गौतम को विश्व क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक्स में जगह नहीं मिल सकी। क्योंकि प्रदेश की किसी भी टी-20 लीग को टी-20 मैच का दर्जा नहीं मिलता, इसलिए कृष्णप्पा गौतम का ये तूफानी शतक और 8 विकेट किसी भी टी20 रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि, कृष्णप्पा गौतम कर्नाटक प्रीमियर लीग में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले और एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन टी-20 लीग में इन रिकॉर्ड्स का कोई स्थान नहीं है। टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कोलिन एकरमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने हाल ही में टी20 ब्लास्ट लीग में सात विकेट झटके थे।