फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justing langer Resigns after meeting with board Officials for Contract Extension

Justin Langer resigns: ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का इस्तीफा, एक दिन पहले ही बोर्ड अधिकारियों के साथ की थी मीटिंग

Sat, 05 Feb 2022 08:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 08:15 AM IST
सार

जस्टिन लैंगर एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे, जिसमें उनका अनुबंध आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Justing langer Resigns after meeting with board Officials for Contract Extension
जस्टिन लैंगर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो तीन साल से ज्यादा समय तक इस पद में रहे। जस्टिन लैंगर एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे, जिसमें उनका अनुबंध आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में उनका अनुबंध जून के महीने में खत्म हो रहा था। ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से लैंगर का अनुबंध बढ़ाने को लेकर चर्चा हो रही थी। इससे पहले जब उनसे कहा गया था कि उन्हें कोच बने रहने के लिए फिर से आवेदन करना पड़ेगा तो वह नाराज हो गए थे। 
विज्ञापन


लैंगर की प्रबंधन फर्म डायनामिक स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "डीएसईजी पुष्टि करता है कि हमारे क्लाइंट जस्टिन लैंगर ने आज सुबह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा कल शाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठक के बाद आया है। इस्तीफा तुरंत प्रभावी है।"
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी जस्टिन लैंगर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 


श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में एंड्रयू मैकडोनाल्ड होंगे कोच
ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी से श्रीलंका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। हालांकि, लैंगर को पहले इस सीरीज से छुट्टी मिल गई थी। इस सीरीज में एंड्रयू मैकडोनाल्ड ऑस्ट्रेलिया के कोच होंगे। मार्च में पाकिस्तान के दौरे में लैंगर ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जाने वाले थे, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नया कोच ढूंढ़ना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉल टेंपरिंग मामले के बाद बने थे ऑस्ट्रेलिया के कोच
जस्टिन लैंगर गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य कोच बने थे। उन्होंने डैरेन लेहमैन की जगह ली थी। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान कैमरून बेनक्राफ्ट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को इस घटना की जानकारी थी और डेविड वार्नर ने उनकी मदद की थी। इस घटना के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया गया था। वहीं टीम के कोच लेहमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

लैंगर ने स्मिथ और वार्नर की अनुपस्थिति के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिर से तैयार किया, लेकिन 2020-21 में भारत के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज हार और पिछले साल बांग्लादेश और वेस्टइंडीज मैं ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद उनके भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्न कप और एशेज सीरीज जिताई
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि कई खिलाड़ी कोच के दबदबे से नाखुश थे। इसके बाद लैंगर सवालों के घेरे में आए थे। हालांकि, लैंगर ने खुद ऐसी बातों को खारिज कर दिया। इसके बाद लैंगर की देखरेख में, ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी-20 विश्व कप खिताब जीता और एशेज में इंग्लैंड को 4-0 से हरा दिया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि लैंगर का अनुबंध बढ़ाया जा सकता है। 

लैंगर का अनुबंध आगे बढ़ाने को लेकर कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि आप सोच रहे होंगे कि लैंगर के अनुबंध को आगे बढ़ाना मात्र एक औपचारिकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। बोर्ड को एक प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता है जो पहले से ही लागू है। उन्होंने कहा था "यह भी सच है कि हमें एक प्रक्रिया पूरी करनी है, और पूरी तरह से मूल्यांकन करना है, और वह करना है जो हम हमेशा से करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सही प्रक्रिया है, इस तरह आप दुनिया में नंबर 1 बने रहते हैं।"


कैसा रहा लैंगर का कार्यकाल
लैंगर के कोच रहने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 27 टेस्ट में से 18 में जीत हासिल की, लेकिन उन्होंने गेंद से छोड़छाड़ की घटना के बाद फिर से जिस तरीके से ऑस्ट्रेलियाई टीम को खड़ा किया था, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed