फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justin Langer can be new coach of Australian cricket team after ball tampering case

इस पूर्व दिग्गज का AUS क्रिकेट टीम का कोच बनना लगभग तय, बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद हटे थे लेहमन

Thu, 19 Apr 2018 03:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
 Justin Langer can be new coach of Australian cricket team after ball tampering case

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कोच पद खाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जस्टिन लेंगर टीम के कोच का पद संभाल सकते हैं। बीबीसी ने वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के हवाले से कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में लेंगर की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाएगा। हालांकि सीए ने इसका खंडन किया है और कहा कि लेहमन के उत्तराधिकारी का फैसला शुक्रवार को होने वाली बैठक में ही लिया जाएगा और फिलहाल लेंगर की नियुक्ति की कोई पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन


इस बारे में सीए के प्रवक्ता ने कहा, 'अभी कोई नियुक्ति नहीं हुई है और न ही किसी उम्मीदवार के नाम पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगाई है। हमें ऐसी उम्मीद है कि इस बैठक के बाद नए कोच की नियुक्ति की जाएगी।' इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट के बैन के बाद टीम के कोच डैरन लेहमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कोच के साथ-साथ टीम को नए कप्तान की भी तलाश है। 47 वर्षीय जस्टिन लेंगर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉचर्स के कोच हैं। लेंगर 2016 में वेस्टइंडीज में दौरे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच थे और उन्हें हमेशा लैहमन का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed