फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justice mudgal report ‘bookie link’ of key player from India’s World Cup 2011 squad.

मैच फिक्सिंग में शामिल था वर्ल्ड कप टीम का खिलाड़ी

Tue, 04 Nov 2014 06:56 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
Justice mudgal report ‘bookie link’ of key player from India’s World Cup 2011 squad.

वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल एक प्रमुख खिलाड़ी का नाम आईपीएल मैच फिक्सिंग में शामिल है। इस बात का पता जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में आईपीएल मैच फिक्सिंग को लेकर जमा की गई फाइनल रिपोर्ट से चला है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की रिपोर्ट से पता चला है कि यह खिलाड़ी टीम इंडिया का नियमित खिलाड़ी नहीं है। पर उस खिलाड़ी ने अंतिम आईपीएल में एक प्रमुख टीम की तरफ से मैच खेला था। गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग में इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियो समेत चेन्नई सुपर किंग्स के से जुड़े गुरूनाथ मयय्पन का नाम आ चुका है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जिस खिलाड़ी का नाम रिपोर्ट में सामने आया है। उसका चेन्नई और जयपुर फ्रेंचाइजी से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस मामले में दो अन्य टीमों के खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पुराने फोन टेप के जरिए इस खिलाड़ी से पूछताछ की गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त किए गए आईपीएस अधिकारी बीबी मिश्रा ने इस खिलाड़ी को समन दिया और उससे पूछताछ की है। बीबी मिश्रा को जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की मदद करने के लिए नियुक्त किया गया है।

कई वरिष्ठ खिलाड़ियो से हुई है पूछताछ

Justice mudgal report ‘bookie link’ of key player from India’s World Cup 2011 squad.

इससे पहले भारतीय टीम के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन के दामाद मय्यपन की भूमिका को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ियों से पूछताछ की गई थी।

ऑडियो टेप की फॉरेसिंक रिपोर्ट में मय्यपन की आवाज के नमूने सही पाए गए हैं। इस ऑडियो टेप में मय्यपन की तरफ से आईपीएल मैचों सट्टेबाजी को लेकर बातचीत की गई है।

इस मामले में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई कमेटी में सॉलिस्टिर जनरल एल नागेश्चर राव, वरिष्ठ अधिवक्ता निलॉय डूटा, बीबी मिश्रा और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली शामिल है।

जस्टिस मुदगल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किसी का नाम भी लीक न हो इसके लिए जांच रिपोर्ट में खिलाड़ियों को नाम के बजाए नंबर से संबोधित किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed