{"_id":"bb5ef190-56a1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"just-a-lot-of-cricket-left-in-me-says-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी मुझमें काफी क्रिकेट बची है: श्रीसंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभी मुझमें काफी क्रिकेट बची है: श्रीसंत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर से वापसी करने को तैयार मीडियम पेसर एस श्रीसंत ने कहा कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है। अगले महीने 30 साल के होने जा रहे श्रीसंत के लिए पिछला साल काफी निराशाजनक रहा और पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण उन्हें 14 महीने तक मैदान से बाहर रहना पड़ा।
विज्ञापन
श्रीसंत के अंगूठे में प्लैटिनम के दो नाखून लगाए गए हैं। 27 टेस्ट और 53 वन-डे खेल चुके श्रीसंत ने कहा, ‘पहले मैं 26 कदम के रनअप से गेंदबाजी करता था लेकिन अब इसे घटाकर 23 कर दिया है। हालांकि मैंने गति को कम नहीं किया है। यहां तक कि घरेलू टीम केरल की तरफ से खेलते हुए भी अपनी स्वाभाविक गति से ही गेंदबाजी की। बस अभी हमें अपनी निरंतरता को बनाए रखने पर ध्यान देना है।’
विज्ञापन