फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   journey of pune hero kedar jadav

पहले वनडे में टेस्ट की तरह खेले थे केदार जाधव, जानें और Facts

Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
journey of pune hero kedar jadav
केदार जाधव - फोटो : PTI

पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ 76 गेंदों पर 120 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले केदार जाधव का नाम आज हर खेल प्रेमी के जुबान पर है। उनकी पारी का आकर्षण इसी बात से समझा जा सकता है कि दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली जैसे सितारे के शतक का रंग भी थोड़ा फीका पड़ गया। केदार जाधव की कद काठी भले ही बहुत दमदार ना हो, लेकिन उनके शॉट्स में जो ताकत दिखी विव रिचर्डस और वीरेंद्र सहवाग से कम नहीं थी। हालांकि खुद केदार जाधव सहवाग की बल्लेबाजी के कायल है, लेकिन पुणे की पारी देखकर सहवाग खुद हैरान हैं। आईपीएल में मौका मिलने से पहले केदार ने अपनी टीम महाराष्ट्र के लिए काफी मेहनत की है। केदार की मेहनत से उनका खेल बेहतर बना और टीम इंडिया में खेलने का उनका सपना पूरा हुआ। लेकिन, यहां तक पहुंचने के लिए केदार ने बहुत संघर्ष किया। 

विज्ञापन


आपको बताते हैं केदार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

 

केदार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

journey of pune hero kedar jadav
केदार जाधव - फोटो : PTI

1. केदार माधव जाधव का जन्म 26 मार्च, 1985 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ।

2. केदार ने अपनी शुरुआती दौर में महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम के लिए खेला है।

3. 2010 में जाधव को पहला मौका आईपीएल में मिला। शुरुआत में जाधव को रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर के लिए चुना गया। बाद में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने खेलने का मौका मिला।

4. केदार ने अपना प्रभाव पहले मैच में ही जमा लिया। केदार ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाएं थे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

journey of pune hero kedar jadav
केदार जाधव - फोटो : PTI

5. 2011 में केदार को कोची टस्कर्स केरल की ओर से 6 मैच खेला। 2013 केदार के लिए खास नहीं रहा। उन्होंने दिल्ली की ओर से मैच खेलें। लेकिन किसी मैच में कुछ खास नहीं किया। 

6. 2012 में जाधव ने 327 रनों की पारी खेली। यह रणजी में महाराष्ट्र की ओर से किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर था। जाधव ने यह पारी उत्तरप्रदेश के खिलाफ पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसिएसन मैदान में खेली।

7. केदार 2013-14 में रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से 1223 रन बनाएं। जिसमें छह शतक भी शामिल है। केदार की मदद से महाराष्ट्र फाइनल में पहुंची। लेकिन फाइनल में महाराष्ट्र को कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा।

8. आईपीएल- 2016 में केदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में खरीदा।

विज्ञापन

केदार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

journey of pune hero kedar jadav
केदार जाधव - फोटो : PTI

9. 2014 में केदार को पहली बार टीम इंडिया में बंग्लादेश दौरे के लिए चुना गया। लेकिन केदार को खेलने का मौका न मिल सका। कुछ महिनों बाद केदार ने नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 5वें मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कदम रखा। केदार ने 24 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

10. 2015 में केदार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए वापस टीम में मौका मिला। केदार ने दौरे पर तीनों मैच में खेला। हरारे में खेले गए तीसरे मैच में केदार ने नाबाद शतक जड़ा। केदार 87 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इसी दौरे के दौरान केदार ने अपना टी-20 फार्मेट में कदम रखा। 

11. केदार को 2013-14 रणजि में सर्वाधिक रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया अवार्ड मिला।

12. केदार ने अपनी पहली नाबाद शतकीय पारी चार वन डे मैचों के बाद खेली। जाधव से पहले एम.एस. धोनी और मनोज प्रभाकर के नाम यह रिकॉर्ड था। हाल ही में मनीष पांडे ने यह रिकॉर्ड तोड़ा।

13. केदार जाधव की शादी हो चुकी है और उनकी एक लड़की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed