{"_id":"61fa17ebfdde307e216a0ded","slug":"josh-hazlewood-says-he-won-t-be-surprised-if-some-australian-players-don-t-tour-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर सकते हैं कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, हेडलवुड बोले- इसमें कुछ चौकाने वाला नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर सकते हैं कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, हेडलवुड बोले- इसमें कुछ चौकाने वाला नहीं
Wed, 02 Feb 2022 11:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:04 AM IST
सार
हेजलवुड के अनुसार अभी भी खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर सकते हैं और सभी को उनके फैसले का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना कर देते हैं तो उन्हें इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। 1998 के बाद यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे से पहले कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि कंगारू खिलाड़ी इस दौरे से बचना चाह रहे हैं।
हेजलवुड ने क्रिकेट डॉट कॉम.एयू से कहा "बहुत सी चीजें हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एसीए ने बहुत काम किया है। इसलिए खिलाड़ियों का भरोसा काफी अधिक है, लेकिन निश्चित रूप से खिलाड़ियों को कुछ चिंताएं होंगी। और मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर उनमें से कुछ खिलाड़ी दौरा नहीं करते हैं। और यह उचित है। लोग अपने परिवारों के साथ इस पर चर्चा करेंगे ... और जो भी जवाब देंगे हर कोई उसका सम्मान करेगा।"
पाकिस्तान दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेलेगी।
चोट की वजह से एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे हेजलवुड
हेजटवुड मांसेपेशियों की चोट के कारण एशेज सीरीज के अधिकतर मैच नहीं खेल पाए थे। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह काफी निराशाजनक था। अगर उन्हें शुरुआत से ही पता होता कि वो छह या सात हफ्ते के लिए चोटिल हो चुके हैं तो यह इतना परेशान करने वाला नहीं होता, लेकिन उनकी चोट समय के साथ ठीक नहीं हुई। हर मैच के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अगला मैच खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
हेजलवुड जिम में अपनी ट्रेनिंग कर पा रहे थे और सभी को लग रहा था कि वो जल्द ही ठीक होकर मैदान में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी यह चोट काफी परेशान करने वाली थी। जब उनसे पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से एशेज जीतते देखकर कैसा लगा, तो तेज गेंदबाज ने कहा "यह बहुत निराशाजनक था। आपको शायद अभी इसका उतना एहसास नहीं है, लेकिन जब आप 10 साल में पीछे मुड़कर देखेंगे... तब लोग एशेज के बारे में बात करेंगे। जब ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में 4-0 से जीत हासिल की थी। ... और यह आपको फिर से यह एहसास होगा कि आप इस सीरीज में चोट से जूझ रहे थे। यह देखना निराशाजनक था और जाहिर है कि जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, आपको इसे बार-बार याद दिलाया जाएगा। लेकिन मुझे लगता है कि यह तेज गेंदबाजी का हिस्सा है।"
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- तीन से सात मार्च, कराची
दूसरा टेस्ट- 12 से 16 मार्च, रावलपिंडी
पहला टेस्ट- 21 से 25 मार्च, लाहौर
वनडे सीरीज
पहला वनडे- 29 मार्च, लाहौर
दूसरा वनडे- 31 मार्च, लाहौर
तीसरा वनडे- दो अप्रैल, लाहौर
एकमात्र टी-20, पांच अप्रैल, लाहौर