फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Josh Hazlewood praised India before IND vs AUS Final said there is no real weakness in Team India wc 2023

IND vs AUS Final: फाइनल से पहले जोश हेजलवुड ने की भारत की तारीफ, कहा- टीम इंडिया में कोई वास्तविक कमजोरी नहीं

Fri, 17 Nov 2023 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना रविवार को अहमदाबाद में भारत से होगा। विश्व कप से पहले इन दोनों टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Josh Hazlewood praised India before IND vs AUS Final said there is no real weakness in Team India wc 2023
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के महामुकाबले के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम में कोई वास्तविक कमजोरी नजर नहीं आती, लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से सीख लेकर वह उसके शीर्ष क्रम को झकझोरने का प्रयास करेंगे। इन दोनों टीम के बीच लीग चरण के चेन्नई में खेले गए मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी और दूसरे ओवर तक उसका स्कोर दो विकेट पर तीन रन था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना रविवार को अहमदाबाद में भारत से होगा। विश्व कप से पहले इन दोनों टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


हेजलवुड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद भारत के साथ होने वाले मुकाबले के बारे में कहा, ''हमने विश्वकप से पहले उनके खिलाफ सीरीज खेली थी जिसे हम 2-1 से हार गए थे। हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हम उनकी टीम के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और वह भी हमारी टीम से अच्छी तरह वाकिफ हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 


बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed