फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jos buttler first time speak up on mankading

मांकडिंग नियम पर पहली बार बोले जोस बटलर, खुद करियर में दो बार हो चुके शिकार

Thu, 04 Apr 2019 09:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
jos buttler first time speak up on mankading
jos buttler
हाल ही में आईपीएल मैच में आर अश्विन द्वारा मांकड़िंग के शिकार इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने मांग की है कि अधिकारियों को बल्लेबाज को आउट करने के इस विवादित तरीके के कमजोर पहलुओं को दुरूस्त करना चाहिए। बटलर के विकेट से इस मसले पर नयी बहस छ़िड़ गई और क्रिकेट जगत की इस पर मिली जुली राय है । एमसीसी ने पहले कहा कि अश्विन ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन अगले दिन उसके एक प्रतिनिधि ने कहा कि 'विराम बहुत लंबा था और यह खेलभावना के अनुरूप नहीं था ।'
विज्ञापन


बटलर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मांकड़िंग खेल के नियम में होना चाहिये क्योंकि बल्लेबाज क्रीज छोड़कर बाहर नहीं निकल सकता।लेकिन मेरा मानना है कि इसमें कुछ कमजोरियां भी है मसलन गेंदबाज को गेंद कब छोड़नी चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ' अगर आप फुटेज देखें तो उस समय गलत फैसला लियागया क्योंकि जब वह गेंद छोड़ने वाला था , तब मैं क्रीज के भीतर था।' बटलर ने स्वीकार किया कि यह अच्छा वाकया नहीं था। उन्होंने कहा, ' जो हुआ वह सही नहीं था और मैं उससे सहमत नहीं था लेकिन आप क्या कर सकते हैं।एक दो दिन बाद मैं इसे भूल गया और अब यह सुनिश्चित करूंगा कि आगे ऐसा नहीं होने पाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed