फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jos Butler hopeful of a shortened IPL amid coronavirus crisis

बटलर को छोटा आईपीएल होने की उम्मीद, कहा- हालात सुधरने पर हो सकता है आयोजन

Fri, 27 Mar 2020 07:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Mar 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Jos Butler hopeful of a shortened IPL amid coronavirus crisis
जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल पूरा नहीं हो सकता लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कम से कम छोटा टूर्नामेंट हो जाए। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘अभी कोई समाचार नहीं है। शुरुआत में इसे स्थगित किया गया था। हालात तुरंत बदलने वाले नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा। यह विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही, इसका आयोजन हो सकेगा।’

विज्ञापन


यह पूछने पर कि अलग रहने पर वह किसे साथ में रखना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘रविचंद्रन अश्विन। मांकडिंग को एक साल हो गया लेकिन अभी भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते हैं। इनमें कहा जाता है ‘सुरक्षित रहो, बाहर मत निकलो’ और वही तस्वीर डाली जाती है ।’ अश्विन ने बुधवार को आईपीएल 2019 के मांकडिंग प्रकरण की तस्वीर डालकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घरों के भीतर रहने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed