फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jonny Bairstow and tim Bresnan breaks 113 years old county records

रणजीत सिंहजी का बनाया 113 साल पुराना रिकॉर्ड इंग्लैंड में टूटा

Thu, 02 Jul 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jul 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
jonny Bairstow and tim Bresnan breaks 113 years old county records

दुनियाभर में क्रिकेट के मैदान पर रोजाना ही कोई न कोई रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने टूट जाते हैं। इनमें से जो टूटते हैं उनमें तो कई सौ साल से भी ज्यादा पुराने रिकॉर्ड होते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड टूटा है लंदन के चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर।

विज्ञापन


इंग्लैंड के प्रथम श्रेणी क्रिकेट काउंटी क्रिकेट मैच चल रहा था डरहम और यॉर्कशायर के बीच। पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला यॉर्कशायर को लेकिन वह सधी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गया। टीम के 6 विकेट 191 रन पर गिर गए थे और पुछल्ले बल्लेबाज क्रीज पर आ चुके थे डरहम को उम्मीद थी कि वे विपक्षी टीम को सस्ते में आउट कर लेंगे लेकिन उनकी इस योजना पर पुछल्लों ने पानी डाल दिया।
विज्ञापन


जॉनी बैरिस्टो और टिम ब्रेसनन की सातवें विकेट की जोड़ी ने क्रीज पर ऐसा खूंटा गाड़ा कि गेंदबाज इस जोड़ी को अगले 80 ओवर के अंदर आउट नहीं कर सके जिस कारण यह रिकॉर्ड भी बन गया। इस जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट के पिता रणजीत सिंहजी का बनाया 113 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेंदबाजों की मुसीबत का अंत उस समय हुआ जब इस रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाली जोड़ी की टीम के कप्तान ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिस्टो और ब्रेसनन ने सातवें विकेट के लिए अविजित 366 रनों की साझेदारी की। विकेटकीपर-बल्लेबाज बैरिस्टो 268 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 219 रन बनाए, जबकि अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज रहे ब्रेसनन ने 256 गेंदों में 169 रनों की अविजित पारी खेली। दोनों ने मिलकर 58 चौके और एक छक्के लगाए।

संकट के समय खेली जोरदार पारी और 113 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

jonny Bairstow and tim Bresnan breaks 113 years old county records

यॉर्कशायर ने 6 विकेट पर अपनी पहली पारी 557 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद डरहम की टीम पहली पारी में महज 208 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलने पर भी उसे कोई राहत नहीं मिली और दूसरी पारी में टीम 302 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से यॉर्कशायर ने यह मैच एक पारी और 47 रन से जीत लिया।

हालांकि इस मैच की विशेषता जॉनी बैरिस्टो और टिम ब्रेसनन की यॉर्कशायर की तरफ से डरहम के खिलाफ 7वें विकेट के लिए की गई 366 रनों की नाबाद साझेदारी रही जिसने काउंटी क्रिकेट में 113 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

जॉनी और टिम ने रणजीत सिंहजी और बिली न्यूहैम का 1902 में ससेक्स की तरफ से एसेक्स के खिलाफ लीटन में बनाए गए 344 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

बता दें कि रणजीत सिंहजी 10 सितंबर, 1872 में गुजरात के काठियावाड़ में जन्‍में थे। उन्हें रणजी और स्मिथ के नाम से भी जाना जाता था। बाद में बीसीसीआई ने उनके नाम से भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी शुरू किया था। उनका पूरा नाम है जाम साहेब श्रीश्री रणजीत सिंहजी विभाजी ऑफ नवांनगर। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं। उनकी बल्लेबाजी की स्‍टाइल काफी अलग थी जिस कारण उन्हें महान बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।

बैरिस्टो और ब्रेसनन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट (इंग्लैंड) के इतिहास में 7वें विकेट के लिए ओवर ऑल तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। बैरिस्टो (नाबाद 219) और ब्रेसनन (नाबाद 169) ने अपने करियरी का सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इन दोनों ने तब जिम्मेदारी संभाली, जबकि यॉर्कशायर छह विकेट पर 191 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

उसने आखिर में छह विकेट पर 557 रन बनाकर पारी समाप्‍त घोषित की। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के भूपिंदर सिंह (जूनियर) और पी. धरमानी के नाम है। इन दोनों ने 1994-95 में नई दिल्ली में खेले गए फर्स्ट क्लास क्रिकेट के दौरान 460 रन की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed