{"_id":"9afd5f36-8c93-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jonathan-trott-and-nick-compton-hit-hundreds-against-new-zealand-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉम्प्टन और ट्रॉट के शतकों से इंग्लैंड मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉम्प्टन और ट्रॉट के शतकों से इंग्लैंड मजबूत
वेलिंगटन/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। निक कॉम्प्टन (100) और जोनाथन ट्रॉट (नाबाद 121) के शानदार शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 267 रन बना लिए थे। शतक लगा चुके ट्रॉट के साथ केविन पीटरसन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने कप्तान एलेस्टर कुक का विकेट जल्द ही गंवा दिया। कुक केवल 17 रन बना सके। इसके बाद निक कॉम्प्टन और जोनाथन ट्रॉट की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
कॉम्प्टन 230 गेंदों में 15 चौकों की मदद 100 रन बनाए। ट्रॉट अपना नौवां टेस्ट शतक बनाने के बाद 234 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 121 रन बनाकर अभी नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से नील वेगनर और ब्रूस मार्टिन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन