फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   john wright on sourav ganguly we challenged each other

मैकनरो की याद दिलाते हैं गांगुलीः राइट

Wed, 31 Oct 2012 02:53 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Wed, 31 Oct 2012 02:53 PM IST
विज्ञापन
john wright on sourav ganguly we challenged each other

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जान राइट ने भारत के सफलतम कप्तान सौरव गांगुली की तुलना दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जान मैकनरो से करते हुए कहा है कि गांगुली इन दिनों लाजवाब कमेंट्री कर रहे हैं और उन्होंने सही वक्त पर संन्यास का फैसला किया।

विज्ञापन


राइट ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले चुके गांगुली के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गांगुली अपनी बेहतरीन कमेंट्री से उन्हें मैकनरो की याद दिलाते हैं। मैं उनकी कमेंट्री को गौर से सुनता हूं। अपनी बेबाक कमेंट्री से वह मुझे बेहतरीन कमेंटेटर जान मैकनरो की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन


वह अब 40 साल के हो चुके हैं और मुझे लगता है कि उनके लिए संन्यास लेने का यह सही समय था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली के साथ अपने रिश्तों को शानदार बताते हुए राइट ने कहा कि हमारी जोड़ी शानदार थी। हमें एक-दूसरे को चुनौती देना पसंद था और हम कई मुद्दों पर असहमत भी होते थे। हमारे बीच तीखी नोंकझोंक भी होती थी लेकिन हम दोनों में क्रिकेट को लेकर जबर्दस्त जुनून था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान गांगुली और कोच राइट की जोडी ऐसे वक्त साथ आई थी जब भारतीय टीम मैच फिक्सिंग के आरोपों की छाया से निकलने की कोशिश कर रही थी। दोनों के बीच पांच वर्ष की जुगलबंदी के दौरान भारत ने कई यादगार उपलब्धियां अर्जित की जिनमें 2003 में विश्वकप के फाइनल में पहुंचना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed