फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   john cena instagram posts virat kohli picture everyone confuses

दीवानगी: जॉन सीना हुए विराट के मुरीद, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कप्तान की तस्वीर, फैन्स हुए कन्फ्यूज

Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
सार

अमेरिका के दिग्गज डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान  विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने  विराट की ये तस्वीर ऐसे वक्त शेयर की है जब टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेेलना है। 

विज्ञापन
john cena instagram posts virat kohli picture everyone confuses
John Cena - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन विराट के बार में खुद गवाही देता है। साल 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले विराट ने रनों का अंबार लगाते हुए कई बार टीम जिताया है। वह जब कभी मैदान पर उतरतें हैं तो कोई न कोई कीर्तिमान जरूर बनाते हैं। यही वजह है कि देश और दुनिया में उनके चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। 

विज्ञापन



विराट को सिर्फ क्रिेकेट जगत से जुड़े लोग ही नहीं चाहते बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विराट के प्रशंसक हैं। लेकिन अब इस कड़ी में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लयूडब्लयूई) स्टार जॉन सीना का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने 12 जून (शनिवार) को विराट कोहली की एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by John Cena (@johncena)

विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन सीना ने विराट की ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। कोहली की ये तस्वीर मैच में बल्लेबाजी करने के वक्त की है। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा, हमारे इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है, इस तस्वीरों को हमारे इंस्टाग्राम पर बिना किसी व्याख्या के पोस्ट किया गया है। अपनी व्याख्या के लिए एंज्वाय करें। 



जॉन सीना की पोस्ट से फैन्स कन्यफ्यूज

जॉन सेना ने विराट की ये तस्वीर जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लाइक्स और कमेंट की बरसात होने लगी।  इससे फैन्स भी भ्रमित हैं और वह इस तस्वीर के पीछे का राज जानना चाहते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में परचम लहराने वाले जॉन सीना क्या आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं। जब कुछ फैन्स का मानना है कि जॉन चाहते हैं कि विराट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यादगार और विजयी पारी खेलें। 

ये पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हो। इससे पहले साल 2019 में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइलन मैच से पहले भी उन्होंने विराट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि भारत को उस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। वहीं एक बार फिर भारत इंग्लैंड की धरती पर बहुत प्रतीक्षित आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का मुकाबला न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 18 जून से साउथैम्पटन में शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed