{"_id":"5ef4c6c38ebc3e42ed43d6d1","slug":"jofra-archer-set-to-resume-training-after-testing-negative-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: जोफ्रा आर्चर की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव, अब जल्द शुरू करेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना वायरस: जोफ्रा आर्चर की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव, अब जल्द शुरू करेंगे ट्रेनिंग
Thu, 25 Jun 2020 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरुवार को दूसरी बार हुई कोरोना जांच में निगेटिव निकले। इसके बाद उनका साउथहैम्पटन के एजेस बाउल में अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग करने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। 25 साल के आर्चर पहले टीम के ट्रेनिंग सत्र में इसलिए नहीं शामिल हो सके क्योंकि उनके घर का एक सदस्य बीमार था।
विज्ञापन
आर्चर का पहली बार कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव ही आया था लेकिन एहतियात के तौर पर उनकी एक और जांच कराने का फैसला किया गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'जोफ्रा आर्चर कोविड-19 जांच में नेगेटिव आए हैं। वह आज एजेस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ जाएंगे और कल से बाकी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।'
विज्ञापन
ईसीबी ने बुधवार को अपने बयान में कहा था कि ससेक्स का यह गेंदबाज गुरूवार को इंग्लैंड के बंद दरवाजे में ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेगा क्योंकि उनके परिवार का एक सदस्य बीमार था।
ईसीबी ने बयान में कहा था, 'आर्चर और उनके परिवार का सदस्य कोविड-19 जांच में नेगेटिव आया है। उसका एक और परीक्षण होगा और वह इसमें निगेटिव रहता है तो गुरुवार को ट्रेनिंग के लिए टीम के साथ जुड़ जाएगा।'