{"_id":"6492caee4430f007e30cb0a3","slug":"joe-root-top-test-batter-in-latest-icc-rankings-usman-khawaja-achieves-career-best-seventh-ranking-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: लाबुशेन को पीछे कर जो रूट फिर बने शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज, ख्वाजा करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: लाबुशेन को पीछे कर जो रूट फिर बने शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज, ख्वाजा करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
Wed, 21 Jun 2023 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा और जो रूट को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। रूट ने लाबुशेन को हटाकर फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। लाबुशेन को छह महीने बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है। पिछले साल दिसंबर के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेलकर लाबुशेन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एशेज सीरीज के पहले मैच में वह दोनों पारियों में फेल रहे। वहीं, जो रूट ने इसी मैच में शतकीय पारी खेली और शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।
बर्मिंघम में जो रूट ने 118 नाबाद और 46 रन की पारी खेली। भले ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला और पांच स्थान के फायदे के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। लाबुशेन ने इस मैच में शून्य और 13 रन का योगदान दिया। वह अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, केन विलियम्सन दो स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे और स्टीव स्मिथ चार स्थान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहले और छठे स्थान पर मौजूद खिलाड़ी के रेटिंग प्वाइंट में सिर्फ 26 प्वाइंट का अंतर है। ऐसे में सीरीज के दूसरे मैच के बाद भी रैंकिंग में भारी उलटफेर होना लगभग तय है।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने 141 और 65 रन की पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे और करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर आ गए हैं। हैरी ब्रूक भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ है।
बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस भी शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इंग्लैंड के ओली रॉबिंसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।
विश्व कप 2023 के क्वालिफायर मैच जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं और इन मुकाबलों के चलते वनडे रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुए हैं। ओमान के कप्तान जीशान मसूद दो स्थान के फायदे के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 59 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में वह पांच स्थान के फायदे के साथ 40वें स्थान पर आ गए हैं।
अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर ने क्वालीफायर में दो मैचों में चार विकेट लिए हैं और बाएं हाथ का यह गेंदबाज कुल मिलाकर पांच स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। वह वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजी या गेंदबाजी में शीर्ष 20 में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी हैं। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल (सात पायदान के फायदे से 32वें स्थान पर) और यूएई के स्पिनर अयान अफजल खान (10 पायदान के फायदे से 37वें स्थान पर) भी पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के असलंका बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ओमान के अकीब इलियास सुलेहरी (चार पायदान ऊपर 51वें स्थान पर) और जिम्बाब्वे के अनुभवी सीन विलियम्स (पांच पायदान ऊपर 53वें स्थान पर) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।