फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root statement on his century vs Sri Lanka and approaching Sachin Tendulkar Test runs record England vs SL

ENG vs SL: क्या टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड? शतकवीर जो रूट ने दिया यह बयान

Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
सार

जो रूट तेंदुलकर की बराबरी करने से 3,544 रन दूर हैं और पिछले तीन वर्षों में जिस तरह की फॉर्म रूट की रही है, उम्मीद की जा रही है कि वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे।

विज्ञापन
Joe Root statement on his century vs Sri Lanka and approaching Sachin Tendulkar Test runs record England vs SL
जो रूट - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जो रूट ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 143 रन और दूसरी पारी में 103 रन बनाए। रूट धीरे धीरे टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। रूट ने अभी तक टेस्ट में 265 पारियों में 12377 रन बना लिए हैं, जबकि सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन बनाए थे। रूट सचिन के रनों के महारिकॉर्ड से बस 3544 रन ही दूर हैं। वह अभी 33 साल के हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है। ऐसे में सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है। मैच के तीसरे दिन रूट ने 121 गेंद में टेस्ट करियर का 34वां शतक पूरा किया। अब वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलिस्टेयर कुक से सिर्फ 95 रन पीछे हैं। हालांकि, रूट को इन रिकॉर्ड को ज्यादा तरजीह नहीं देते। उन्होंने कहा है कि वह बस अपनी बल्लेबाजी पर ध्यानकेंद्रित करते हैं और मेहनत ही उनके लिए सबकुछ है।
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी देश रन
सचिन तेंदुलकर भारत 15,921
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 13,378
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 13,289
राहुल द्रविड़ भारत 13,288
एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 12,472
कुमार संगकारा श्रीलंका 12,400
जो रूट इंग्लैंड 12,377

जो रूट का बयान

इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा साझा किए गए वीडियो में रूट कहते हैं- मैं सिर्फ खेलना चाहता हूं, कोशिश करना चाहता हूं और टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं। मैं जितना हो सके उतने रन बनाना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि हम कहां तक पहुंचते हैं। हालांकि, इससे बेहतर कोई भावना नहीं है। निश्चित तौर पर आप जब शतक लगाते हैं तो अच्छी ही महसूस करते हैं। अगर आप यह कहते हैं कि अच्छा नहीं लगता तो आप झूठ ही बोल रहे होते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए आपने खेलना शुरू किया था और क्रिकेट का वह हिस्सा है, जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन टेस्ट मैच जीतने से बेहतर कुछ नहीं है। तो जितना अधिक यह खेल को प्रभावित कर सकता है और जितना अधिक आप टीम के लिए योगदान दे सकते हैं, दें क्योंकि यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए मेरा पूरा ध्यान उसी पर होगा। उम्मीद है कि आगे भी इसी मानसिकता के साथ खेलता रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Joe Root statement on his century vs Sri Lanka and approaching Sachin Tendulkar Test runs record England vs SL
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
रूट तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 3544 रन दूर
जो रूट तेंदुलकर की बराबरी करने से 3,544 रन दूर हैं और पिछले तीन वर्षों में जिस तरह की फॉर्म रूट की रही है, उम्मीद की जा रही है कि वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे। 2021 के बाद से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने 48 मैचों में 56.92 की औसत से 4554 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। श्रीलंका सीरीज के बाद रूट को इस साल छह और टेस्ट खेलने हैं, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन टेस्ट शामिल हैं। 

जो रूट का टेस्ट में सफर साल 2020 से अब तक
साल रन शतक
2020 464 0
2021 1,708 6
2022 1,098 5
2023 787 2
2024 961 4
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

Joe Root statement on his century vs Sri Lanka and approaching Sachin Tendulkar Test runs record England vs SL
जो रूट - फोटो : twitter
मैच की बात करें तो रूट के शतक से मेजबान टीम श्रीलंका पर सीरीज जीत के करीब पहुंच गई। यह लॉर्ड्स में उनका सातवां शतक रहा। इंग्लैंड की दूसरी पारी 251 रन पर सिमटी।  श्रीलंका को जीत के लिए 483 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है। टीम  खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होते समय दो विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। टेस्ट इतिहास में केवल पांच अन्य खिलाड़ियों के नाम रूट से अधिक शतक हैं। रूट से इस शतक के साथ ही सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, यूनुस खान और महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली। उनकी इस उपलब्धि के गवाह उनके पिता भी बने दो दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।  रूट टेस्ट में कुक के इंग्लैंड के रिकॉर्ड 12,472 रन से सिर्फ 95 रन दूर हैं।

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान के लिए हालांकि यह एक और बुरा दिन रहा। पोप चार पारियों में पहली बार दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों के शॉट गेंद का वह तोड़ नहीं निकाल पाये और 17 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर प्रभात जयसूर्या को कैच दे बैठे। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक्स ने 37 और जैमी स्मिट ने 26 रन का योगदान दिया। ओली पोप के लिए यह एक और भूलने योग्य दिन था। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 24 रन बनाए। श्रीलंका की शुरुआत दूसरी पारी में भी खराब रही। टीम ने सलामी बल्लेबाज निशा मदुशंका (13) और पथुम निसंका (14) के विकेट गंवा दिया। दिन का खेल खत्म होते समय सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के साथ प्रभात जयसूर्या (03) क्रीज पर थे। श्रीलंका पहला टेस्ट हारने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed