फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root says Pitch Looks Very Similar To Last Match, Everyone trained, all available for selection

मैच से पहले रूट ने भरी हुंकार, कहा- पिछले मैचों से सीखा सबक, चौथे टेस्ट में चुनौती के लिए तैयार

Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Joe Root says Pitch Looks Very Similar To Last Match, Everyone trained, all available for selection
जो रूट - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए पिच तीसरे टेस्ट मैच की पिच के समान दिख रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेहमान टीम ने पिछले मैचों से सबक सीख लिया है और वे गुरुवार से शुरू होने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं। चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर उन्होंने यहां वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह अहम है कि अगर हम पहली पारी में उसी स्थिति में पहुंच जाएं तो हम सचमुच इसका फायदा उठाएं और फिर स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर मैच में शुरू में दबदबा बनाएं।'

विज्ञापन


यह पिच बिलकुल उसी पिच की तरह दिख रही है
रूट से जब पिछले टेस्ट की पिच पर चल रही बहस के बारे में और चौथे टेस्ट के लिए पिच कैसी दिख रही है, इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह (पिच) बिलकुल उसी पिच की तरह दिख रही है। मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यही है कि हम पिछले दो टेस्ट मैचों से सबक सीखें और सुनिश्चित करें कि हम इसके लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन


हम बड़ी साझेदारियां बनाने के तरीके ढूंढेंगे
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज, अगर आप रन नहीं बनाते हो तो आपको हमेशा खुद को देखना होगा, आपको कोशिश करनी होगी और सुधार करने के तरीके ढूंढने होंगे और हमने निश्चित रूप से ऐसा किया है। अगर इस बार भी पिच वैसी ही होती है तो हम बड़ी साझेदारियां बनाने के तरीके ढूंढेंगे और कुछ अच्छा स्कोर बनाएंगें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे टेस्ट से पहले सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया
वहीं, उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के शुरुआत में उनकी टीम बीमारी का शिकार हो गई थी लेकिन भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और सभी चयन के लिए उपलब्ध हैं। इंग्लिश कप्तान ने कहा, 'खिलाड़ी फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध भी। इससे हमें टीम चुनने के लिए कुछ समय और लगेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed