फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Job pressure cause turmoil in justin langers home says wife gets emotional

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने बयां किया दर्द, कहा- काम की वजह से घर में पत्नी हुई परेशान

Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Job pressure cause turmoil in justin langers home says wife gets emotional
justin langer

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने खुलासा किया है कि उनके काम के पहले छह महीने इतने तनावपूर्ण थे कि विराट कोहली की भारतीय टीम जब यहां पहला टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के करीब थी तो उनकी पत्नी स्यू रोने लगीं। एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज सीरीज से पूर्व लेंगर ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की पिछले साल जिम्मेदारी संभालने का उन पर असर पड़ा। विशेषकर यहां भारत के खिलाफ ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट के दौरान।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पत्नी को तब से जानता हूं जब मैं 14 साल का था। वह भी मेरे बारे में सब कुछ जानती हैं। उस दिन वे जा रहे थे और सुबह आठ बजे हम नाश्ता कर रहे थे। पत्नी ने बेटियों के सामने ही टेबल पर रोना शुरू कर दिया। मैंने पूछा कि यह क्या हो रहा है? इस पर उन्होंने (स्यू) कहा कि यहां जो हो रहा है वह मुझे पसंद नहीं है। आपके साथ जो हो रहा है वह मुझे पसंद नहीं। इसका हम पर जो असर हो रहा वह मुझे पसंद नहीं। लोगों का बर्ताव अच्छा नहीं था, लोग तुम्हारे और टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में काफी कुछ कह रहे थे। यह मेरे लिए आंखे खोलने वाला लम्हा था। इससे मेरा परिवार प्रभावित हो रहा था। भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज दोनों 2-1 के समान अंतर से जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed