फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jitesh Sharma Touches Harleen Deol Feet on Field, Takes Blessings of World Champion Cricketer

Jitesh-Harleen: जितेश शर्मा ने छुए हरलीन देओल के पैर, बीच मैदान में लिया विश्व चैंपियन खिलाड़ी का आशीर्वाद

Fri, 12 Dec 2025 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:38 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या देखने मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जितेश शर्मा हरलीन देओल के पैर छूते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Jitesh Sharma Touches Harleen Deol Feet on Field, Takes Blessings of World Champion Cricketer
जितेश शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल के पैर छुए। दरअसल, न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच से पहले युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम के स्टैंड्स का अनावरण हुआ। इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वनडे विश्व कप जीतने वाली महिला टीम के सदस्यों को सम्मानित किया जिसमें हरलीन भी शामिल थीं। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 से पहले जब टीम अभ्यास कर रही थी तो हरलीन ने मजाकिया लहजे में जितेश से अपने पैर छूने को कहा और जितेश ने बिना किसी देरी के उनके पैर छुए और उनसे कुछ बातचीत की। ऐसा लगा कि हरलीन उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दे रही थीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by UP Warriorz (@upwarriorz)


विज्ञापन
विज्ञापन

जितेश को सैमसन को मिली तरजीह
जितेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन पर तरजीह मिल रही है। पहले दोनों मैच में जितेश प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं, जबकि सैमसन को बाहर बैठना पड़ा है। जितेश भले ही दूसरे मैच में बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे शानदार भूमिका निभाई। जितेश ने क्विंटन डिकॉक को बेहतरीन तरीके से रन आउट किया जो शतक लगाने से चूक गए। 
विज्ञापन

भारत को मिली हार
क्विंटन डिकॉक के बाद ओटेनिल बार्टमैन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 51 रन से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने डिकॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। गिल तो खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वह जल्द ही विकेट गंवा बैठे। भारत के लिए सिर्फ तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। तिलक आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 27, अक्षर पटेल ने 21, हार्दिक पांड्या ने 20 और अभिषेक शर्मा ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटेनिल बार्टमैन ने चार विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और लुथो सिपाम्ला को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed