फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jemimah Rodrigues will be part of Brisbane Heat in WBBL team retained her in the draft

WBBL: जेमिमा रोड्रिग्स डब्ल्यूबीबीएल में रहेंगी ब्रिसबेन हीट का हिस्सा, ड्रॉफ्ट में टीम ने रिटेन किया

Thu, 19 Jun 2025 04:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

भारत की कुल 15 महिला खिलाड़ियों ने डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के 10वें सत्र से पहले खुद को पंजीकृत किया था। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल और इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट को सिडनी थंडर ने चुना है।

विज्ञापन
Jemimah Rodrigues will be part of Brisbane Heat in WBBL team retained her in the draft
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) ड्राफ्ट के दौरान आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 23 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिसमें ब्रिसबेन हीट ने भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को रिटेन किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विज्ञप्ति में कहा कि मध्यक्रम की बल्लेबाज रोड्रिग्स ब्रिसबेन में प्रशंसकों की पसंदीदा हैं जिससे ब्रिसबेन हीट फ्रेंचाइजी ने उन्हें वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क के साथ रिटेन (बरकरार रखा) किया है।
विज्ञापन


15 भारतीय खिलाड़ियों ने किया पंजीकरण
भारत की कुल 15 महिला खिलाड़ियों ने डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के 10वें सत्र से पहले खुद को पंजीकृत किया था। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल और इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट को सिडनी थंडर ने चुना है।
विज्ञापन


सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलेंगी अमेलिया केर
इंग्लैंड की सोफिया डंकले और मैडी विलियर्स की जोड़ी के साथ न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर को सिडनी सिक्सर्स ने शामिल किया है जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और विकेटकीपर-बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के साथ दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को चुना। मेलबर्न स्टार्स ने इंग्लैंड की दो और खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स और डेनी गिब्सन को चुना। मेलबर्न स्टार्स ने भारत की रोड्रिग्स में भी दिलचस्पी दिखाई थी। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने काप को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की अनुभवी सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की पैगे स्कोल्फील्ड और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन पर्थ स्कॉर्चर्स में शामिल हुईं। इंग्लैंड की कप्तान नताली साइवर-ब्रंट, डैनी वाट और लिंसी स्मिथ को होबार्ट हरिकेंस ने जबकि मेलबर्न रेनेगेड्स ने वेस्टइंडीज की डायंड्रा डोटिन और इंग्लैंड की एलिस कैप्से को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed