{"_id":"6235a9d16395c136ef10ead3","slug":"jay-shah-will-remain-the-president-of-asian-cricket-council-till-2024-decision-was-taken-at-the-agm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jay Shah: 2024 तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने रहेंगे जय शाह, एजीएम में हुआ फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jay Shah: 2024 तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने रहेंगे जय शाह, एजीएम में हुआ फैसला
Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
सार
एसीसी में पांच बोर्ड स्थायी सदस्य के रूप में हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान स्थायी सदस्य है। इन पांच बोर्ड के अलावा ओमान, भूटान, नेपाल, यूएई, थाईलैंड, चीन, बहरीन, हॉन्गकॉन्ग समेत कई देशों के बोर्ड इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। यह फैसला शनिवार (19 मार्च) को एजीएम की बैठक में लिया गया। एसीसी ने ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सभी सदस्यों ने एकमत से एजीएम में जय शाह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। पंकज खिमजी को उपाध्यक्ष और महिंदा वल्लिपुरम को विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
एसीसी में पांच बोर्ड स्थायी सदस्य के रूप में हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान स्थायी सदस्य है। इन पांच बोर्ड के अलावा ओमान, भूटान, नेपाल, यूएई, थाईलैंड, चीन, बहरीन, हॉन्गकॉन्ग समेत कई अन्य देशों के बोर्ड एसीसी में शामिल हैं।
विज्ञापन
एजीएम में दो फैसले और लिए गए हैं। कतर क्रिकेट संघ को काउंसिल में पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया जाएगा। कतर क्रिकेट को पहले सिर्फ एसोसिएट का दर्जा हासिल था। इसके अलावा इस साल होने वाले एशिया कप की तारीखों पर भी मुहर लग गई है। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसकी मेजबानी इस बार श्रीलंका करेगा।
एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अब तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। श्रीलंका ने चार बार इसकी मेजबानी की है। वह 2010 के बाद पहली बार अपने यहां इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। भारतीय टीम सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बनी है। वहीं, श्रीलंका पांच बार खिताब जीतने में कामयाब हुआ है। पाकिस्तान दो बार चैंपियन बना है और बांग्लादेश को तीन बार फाइनल में हार मिली है।
पिछली बार 2018 में भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब टीम इंडिया तीन विकेट से जीती थी। रोहित शर्मा उस टूर्नामेंट में टीम के कप्तान थे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में उन्होंने कमान संभाली थी। इस बार रोहित पूर्णकालिक कप्तान के रूप में उतरेंगे।