फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah said President of 3 cricket boards will come to Ahmedabad for IPL final 2023, Asia Cup will discussed

Asia Cup 2023: IPL फाइनल देखने अहमदाबाद आएंगे तीन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, एशिया कप के मेजबान पर होगी चर्चा

Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
सार

दिलचस्प बात इसमें यह है कि इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी का नाम नहीं है। पीसीबी एशिया कप की मेजबानी करने को लेकर आतुर है।

विज्ञापन
Jay Shah said President of 3 cricket boards will come to Ahmedabad for IPL final 2023, Asia Cup will discussed
जय शाह ने एशिया कप पर बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि आईपीएल के बाद एशिया कप 2023 के भविष्य के बारे में चर्चा की जाएगी। एशिया कप के मेजबान को लेकर अभी तक मामला नहीं सुलझा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का राग अलाप रहा है, वहीं एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) नए मेजबान की तलाश में जुटा हुआ है। दरअसल, ACC के अध्यक्ष जय शाह हैं और उन्होंने पिछले साल ही कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने कहा था कि इसे किसी तटस्थ देश में कराया जा सकता है। अब इस मामले में जय शाह ने नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि एशिया कप को लेकर अंतिम फैसला आईपीएल 2023 फाइनल के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

जय शाह ने कहा, ''बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संबंधित अध्यक्ष 28 मई को अहमदाबाद आएंगे। ये सभी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टाटा आईपीएल 2023 फाइनल की शोभा बढ़ाएंगे। हम एशिया कप 2023 के संबंध में भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके साथ चर्चा करेंगे।'' दिलचस्प बात इसमें यह है कि इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी का नाम नहीं है। यानी उन्हें आमंत्रण नहीं भेजा गया है। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस साल के एशिया कप टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर करने के मामले में बीसीसीआई का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jay Shah said President of 3 cricket boards will come to Ahmedabad for IPL final 2023, Asia Cup will discussed
जय शाह ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
नजम सेठी एशिया कप को अपने देश में कराने के लिए आतुर हैं। पाकिस्तान एशिया कप को किसी तटस्थ स्थान पर कराने का विरोध कर रहा है और उसने हाईब्रिड मॉडल की भी पेशकश की थी। पीसीबी के टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' पर आयोजित करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। इस मॉडल में कहा गया था कि पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में ही खेलेगा। वहीं, टीम इंडिया अपने मैच यूएई, दुबई, ओमान या फिर श्रीलंका में खेल सकती है। 
विज्ञापन

ACC का कहना है कि सितंबर के महीने में यूएई में अत्यधिक गर्मी की वजह से खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर रहेगा। ऐसे में श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने की दौड़ में सबसे आगे है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई बार धमकी भी दी है कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा तो उनकी टीम भी इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेगी। 

Jay Shah said President of 3 cricket boards will come to Ahmedabad for IPL final 2023, Asia Cup will discussed
नजम सेठी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा पीसीबी ने यह भी आरोप लगाए थे कि बीसीसीआई ने पाकिस्तान के बिना एशिया कप के तर्ज पर बाकी एशियाई देशों के साथ एक टूर्नामेंट ऑर्गेनाइज करवा रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन बातों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नजम सेठी का रुख अब स्पष्ट है कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप के कोई मैच नहीं होते हैं, तो एशिया कप में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed