Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah expressed grief over death of three Afghan cricketers killed in a Pakistani attack BCCI supported ACB

पाकिस्तानी हमले में मारे गए तीन अफगानी क्रिकेटरों की मौत पर जय शाह ने जताया दुख, BCCI ने किया ACB का समर्थन

Sat, 18 Oct 2025 08:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 Oct 2025 08:54 PM IST
सार

पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को की गई कायराना एयर स्ट्राइक में मारे गए अफगानिस्तान के तीन उभरते क्रिकेटर कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून की मौत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने दुख जताया। 

विज्ञापन
Jay Shah expressed grief over death of three Afghan cricketers killed in a Pakistani attack BCCI supported ACB
जय शाह-देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को की गई कायराना एयर स्ट्राइक में मारे गए अफगानिस्तान के तीन उभरते क्रिकेटर कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून की मौत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने दुख जताया। 
विज्ञापन
Trending Videos

शाह ने जताया शोक
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने शनिवार को पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में हुए हवाई हमले में मारे गए अफगानिस्तान के तीन होनहार क्रिकेटरों के निधन पर शोक व्यक्त किया। शाह ने कहा, 'अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत से बेहद दुखी हूं। इन खिलाड़ियों के सपने मूर्खतापूर्ण हिंसा के कारण टूट गए। ऐसी होनहार प्रतिभाओं का जाना न केवल अफगानिस्तान के लिए बल्कि क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है। हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकिया ने भी जताया दुख
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'बीसीसीआई तीन युवा अफगान क्रिकेटरों - कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून  की दुखद मृत्यु पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त करता है, जिन्होंने पक्तिका प्रांत में सीमा पार से हुए कायराना हवाई हमलों में अपनी जान गंवा दी। बीसीसीआई इस गहरे दुःख की घड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी), क्रिकेट जगत और दिवंगत खिलाड़ियों के परिवारों के साथ खड़ा है और इस भयावह और अनुचित हमले की निंदा करता है। निर्दोष लोगों, खासकर होनहार खिलाड़ियों की जान जाना बेहद दुखद और चिंता का विषय है।'
 
विज्ञापन

युवी ने भी जताया दुख
युवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हालिया हमले में जान गंवाने वाले युवा अफ़ग़ानिस्तानी क्रिकेटरों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। उनकी यादें शांति और एकता की प्रेरणा दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed