{"_id":"5e0622498ebc3e880f004494","slug":"javed-miandad-says-icc-should-not-allow-teams-to-tour-unsafe-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक दिग्गज जावेद मियांदाद का विवादित बयान, बोले- ICC दूसरे टीम को भारत दौरे से रोके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक दिग्गज जावेद मियांदाद का विवादित बयान, बोले- ICC दूसरे टीम को भारत दौरे से रोके
Sat, 28 Dec 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 28 Dec 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
जावेद मियांदाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भी शुक्रवार को हिंदुस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को दूसरी टीम को असुरक्षित भारत का दौरा करने से रोकना चाहिए।
विज्ञापन
मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत असुरक्षित है। यहां पर्यटक असुरक्षित हैं। इंसान होने के नाते हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। मैं पाकिस्तान की ओर से बात कर रहा हूं और मेरा मानना है कि भारत के साथ सभी तरह के खेल संबंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। सभी देशों को भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।'
विज्ञापन
Javed Miandad's message for the International Cricket Council #Cricket pic.twitter.com/QmLmeFs8XC
विज्ञापन विज्ञापन— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) December 27, 2019
बता दें कि पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दूसरी टीमों को भारत दौरा करने से बचना चाहिए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद कहा था कि भारत में उनके देश (पाकिस्तान) से अधिक सुरक्षा खतरा है।