INDvSL: बुमराह की धमाकेदार वापसी, टीम इंडिया में शामिल होते ही उड़ाए स्टंप्स, VIDEO वायरल
भारत और श्रीलका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला पांच जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमं गुवाहाटी पहुंच चुकी है।
इससे पहले टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह नेट पर अभ्यास करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने खतरनाक यॉर्कर गेंद फेंकी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'क्या कोई इसे मिस कर रहा था? जसप्रीत बुमराह के द्वारा की गई यह गेंद कैसी लगी?' बीसीसीआई के इस वीडियो पोस्ट में बुमराह यॉर्कर गेंद फेंककर स्टंप को उखाड़ फेंकते हैं।
Missed this sight anyone? 🔥🔥🔝
— BCCI (@BCCI) January 3, 2020
How's that from @Jaspritbumrah93 #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/hoZAmnvE2k