{"_id":"59beacdc4f1c1b29688b5152","slug":"jasprit-bumrah-takes-a-stunner-running-back-to-dismiss-steve-smith","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बुमराह ने जबर्दस्त कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया को किया गुमराह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: बुमराह ने जबर्दस्त कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया को किया गुमराह
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में स्टीव स्मिथ का कैच पकड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बुमराह ने पांड्या की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का हैरानीभरा कैच लपका।
विज्ञापन
बता दें कि टीम इंडिया ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या (83) और एमएस धोनी (79) की पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवर में 164 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए कंगारू टीम 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। सीरीज का दूसरा मैच 19 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Video: 'सुपरमैन' बनकर मैक्सवेल ने पकड़ा विराट का 'सुपर कैच'
विज्ञापन
बहरहाल, 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय ऑस्ट्रेलिया ने चौथे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया था। जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू मैच खेल रहे हिल्टन कार्टराइट (1) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद हार्दिक पांड्या पारी का 5वां ओवर करने आए। उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ को अपना शिकार बनाया। दरअसल, हार्दिक की इस गेंद को स्मिथ समझ नहीं सके और गेंद उनके बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में उछल गई। गेंद काफी ऊंचाई पर गई, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्तैद बुमराह ने लाजवाब कैच लपका। बुमराह पूरे घूम गए और हाथ सर के पीछे डालकर दर्शनीय कैच लपका।
इस कैच को देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि कभी भी उल्टा दौड़ते हुए कैच पकड़ना आसान नहीं रहता, लेकिन बुमराह ने स्मिथ का ये कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आश्चर्यचकित कर दिया। स्मिथ (1) दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए।