जसप्रीत बुमराह के सिक्स पैक देख एक महिला फैन ने कहा- मेरे तो होश ही उड़ गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिस तरह अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है कि लोग उसे देखकर हौरान हो रहे हैं। बुमराह का यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, 23 वर्षीय बुमराह ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शर्ट-लेस फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपने आप को लगातार बेहतर करने के लिए उत्साह और कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। हमेशा फिट रहें, अपने स्तर को बढ़ाते रहें।'
खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, तो वहीं 906 लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी है। हालांकि इससे पहले भी बुमराह सोशल मीडिया पर अक्सर टीम के साथ फोटो डालते रहे हैं।
पढ़ें-- INDvSL: कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर की हालत बिगड़ी, नहीं दिखे मैदान पर
It takes dedication and hardwork to consistently improve yourself.💪💪 #stayfit #RaiseTheBar
A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1) on
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह की इस पोस्ट पर वैसे तो कई सारे कमेंट्स आए, लेकिन एक लड़की ने तो गजब ही कमेंट किया। लड़की ने बुमराह के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा,'ओह मॉय गॉड, मैं तो सेन्सलेस हो जाऊंगी।'
Ohhhhh my Goodness!!! I will be sensless
— Subhankari Mallick (@Subhankari777) November 17, 2017
बता दें कि टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु सभी खिलाड़ियों के फिटनेस पर खासा ध्यान रखते हैं। 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेटर्स न सिर्फ अच्छे फॉर्म पर बल्कि फिटनेस पर भी जोर देना शुरू कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी चाहत है कि टीम इंडिया का हर खिलाड़ी शारीरिक रूप से फिट हो। क्योंकि जैसे कि पहले भी कहा गया है कि कोहली फिटनेस को लेकर कोई समझौता नही कर सकते हैं।