भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज हमेशा-हमेशा के लिए स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के हो गए। बेहद करीबी मेहमानों के बीच दोनों ने शादी रचाई। कई रस्में रविवार को ही पूरी हो गईं थीं। भारतीय स्पीड स्टार ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की।
शादी मुबारक: जसप्रीत बुमराह ने लिए संजना गणेशन संग सात फेरे, खुद दी फैंस को खुशखबरी
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज हमेशा-हमेशा के लिए स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के हो गए। बेहद करीबी मेहमानों के बीच दोनों ने शादी रचाई। कई रस्में रविवार को ही पूरी हो गईं थीं। भारतीय स्पीड स्टार ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की।
बुमराह की आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी इस कपल को शादी की मुबारकबाद दी। केकेआर ने भी नवदंपति को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं।
Bumrah bowled over by Sanjana 💥
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2021
Here's wishing love, laughter and a happily ever after for @Jaspritbumrah93 and @SanjanaGanesan 👩❤️👨 #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/tbJ3YXhN2I
बधाई हो @mipaltan 💐💜💙@SanjanaGanesan @Jaspritbumrah93 https://t.co/ZRbnesMvsO
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 15, 2021
बुमराह के साथ-साथ संजना ने भी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इस शादी में खास रिश्तेदार ही शादी में शरीक हुए, जिन्हें मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाजत नहीं थी। एक समाचार चैनल की खबर की मानें तो इस कार्यक्रम में सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हुए। कोविड-19 महामारी के चलते ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया था।