फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah played down concerns over Mohammed Siraj's bowling form Down Under in Australia tour

IND vs AUS: सिराज की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं जसप्रीत बुमराह, बोले - उनके लड़ने का जज्बा पसंद है

Mon, 16 Dec 2024 04:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

सिराज पांच पारियों में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं, लेकिन वह दूसरे छोर से लगातार बुमराह का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में सिराज ओवरकास्ट कंडीशंस में सही लेंथ के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah played down concerns over Mohammed Siraj's bowling form Down Under in Australia tour
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साथी गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टेस्ट में फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज किया। बुमराह ने सिराज के लड़ने के जज्बे की सराहना की। बुमराह ने कहा कि टीम सिराज के व्यवहार की वैल्यू समझती है कि किस तरह उन्होंने परेशानी के बावजूद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी की। 
विज्ञापन

सिराज 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती से जूझ रहे हैं। सिराज पांच पारियों में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं, लेकिन वह दूसरे छोर से लगातार बुमराह का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में सिराज ओवरकास्ट कंडीशंस में सही लेंथ के लिए संघर्ष कर रहे थे। दूसरे दिन उन्हें हल्की चोट लग गई थी और वह करीब एक सत्र के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, उन्होंने वापसी की और दो विकेट निकालने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने सिराज के जज्बे को सराहा
बुमराह ने सिराज के लिए कहा, इस मैच में मैं उन्हें श्रेय देना चाहूंगा। उन्हें हल्की चोट लगी थी फिर भी वह गेंदबाजी करने आए और उन्होंने टीम की मदद की। सिराज को पता था कि अगर वह मैदान पर गेंदबाजी करने के लिए नहीं उतरे तो टीम दबाव में आ जाएगी। उनका व्यवहार अच्छा है और उनके लड़ने के जज्बे को टीम में सभी पसंद करते हैं। मुझे निजी तौर पर भी यह चीज पसंद है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सिराज हमेशा चुनौती देते हैं और टीम के लिए अपना सबकुछ देते हैं। यह किसी क्रिकेटर के लिए सबसे ज्यादा सकारात्मक बात है। अगर वह 100 प्रतिशत नहीं दे पाते हैं तो भी लगातार टीम के लिए जूझते रहते हैं। यह अच्छा व्यवहार है। विकेट की बात करें तो किसी दिन आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन विकेट नहीं निकाल पाते या किसी दिन अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं फिर भी विकेट मिल रहे हैं। मैं उनसे यही कहा था। आप उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके नियंत्रण में हैं। आप चेहरे पर हंसी रखें क्योंकि आप यहां टेस्ट क्रिकेट खेलने आए हैं। आपके परिवार को आप पर गर्व होगा। 

'टीम बदलाव के दौर से गुजर रही'
बुमराह ने भारतीय टीम का बचाव करते हुए अपने पर अतिरिक्त दबाव की बात को खारिज किया और कहा कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और अनुभवी होने के नाते अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाना उनका काम है। बुमराह ने कहा, एक टीम के रूप में हम एक दूसरे पर सवाल नहीं उठाते। हम उस मानसिकता में नहीं पड़ना चाहते जहां एक दूसरे पर ऊंगली उठाई जाए। हम एक टीम के रूप में बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। नए खिलाड़ी आ रहे हैं और क्रिकेट खेलने के लिये यह सबसे आसान जगह नहीं है। विकेट अलग तरह की है और माहौल अलग है।

बुमराह ने कहा, गेंदबाजी ईकाई के तौर पर हम बदलाव के दौर में है लिहाजा दूसरों की मदद करना मेरा काम है। मैने दूसरों से अधिक क्रिकेट खेली है तो मैं उनकी मदद की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed