फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit bumrah join team india after becoming father started training

Asia Cup: पिता बनने के बाद टीम इंडिया से जुड़े जसप्रीत बुमराह; शुरू किया अभ्यास, रविवार को पाकिस्तान से है मैच

Fri, 08 Sep 2023 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

बुमराह हाल ही में पिता बने हैं, उनके घर बेटे का आगमन हुआ है, जिसका नाम अंगद रखा गया है। पिता बनने के बाद बुमराह टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे। 

विज्ञापन
Jasprit bumrah join team india after becoming father started training
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। बुमराह एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए नहीं खेले थे। वह पहली बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम अंगद रखा गया है। अपने बच्चे को देखने के लिए वह श्रीलंका से मुंबई आए थे और अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


बुमराह लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में खेलने के बाद वह लगभग एक साल बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले। हालांकि, अब एक साल भी ज्यादा समय के बाद कोई वनडे मैच खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बुमराह टीम में थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed