फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah can return before the World Cup 2023 doing seven overs in a day in NCA

Jasprit Bumrah Fitness: विश्व कप से पहले वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह, एनसीए में इस तरह कर रहे तैयारी

Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

पीठ में बार-बार तकलीफ के बाद बुमराह ने मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी करवाई थी। उस समय से वह रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बुमराह पिछली बार सितंबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। तब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 मैच में उतरे थे।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah can return before the World Cup 2023 doing seven overs in a day in NCA
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट फैंस को लंबे समय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार है। उनके मन में बस एक ही सवाल है कि बुमराह कब वापसी करेंगे? सच तो यह है कि इसका उत्तर न तो खुद बुमराह के पास है न ही उनकी देखभाल में लगे लोगों के पास। हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में तेजी से उनकी फिटनेस पर काम हो रहा है और सुधार भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुमराह ने एनसीए में नेट्स पर एक दिन में सात ओवर फेंके हैं। इसे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वह विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।  पीठ में बार-बार तकलीफ के बाद बुमराह ने मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी करवाई थी। उस समय से वह रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बुमराह पिछली बार सितंबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। तब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 मैच में उतरे थे।
विज्ञापन

Jasprit Bumrah can return before the World Cup 2023 doing seven overs in a day in NCA
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
वापसी पर नहीं की जा सकती भविष्यवाणी
अब सवाल उठता है कि क्या वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज या एशिया कप में वापसी कर पाएंगे? इस सवाल पर समाचार एजेंसी पीटीआई से एक सूत्र ने कहा, ''इस तरह की चोट के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि निरंतर निगरानी आवश्यक है। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि बुमराह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्होंने एनसीए नेट्स पर सात ओवर फेंके हैं।''

Jasprit Bumrah can return before the World Cup 2023 doing seven overs in a day in NCA
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीए में अभ्यास मैच खेलेगें बुमराह
सूत्र ने पीटीआई से आगे कहा, ''बुमराह अगले महीने एनसीए में कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे और तब उनकी फिटनेस का करीबी आकलन किया जाएगा।'' इसी बीच, टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि बुमराह को वापस लाते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, "उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एनसीए में अभ्यास मैच खेलना एक अच्छा कदम है क्योंकि इससे उनके शरीर को मैच की मांग के अनुरूप ढालने में मदद मिलेगी, लेकिन उन्हें शीर्ष पर लाने से पहले कुछ घरेलू मैचों में खेलना चाहिए।''

रामजी ने पीटीआई से कहा, ''अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगें अलग हैं और शरीर को उस मात्रा में काम का बोझ उठाने के लिए बिल्कुल तैयार रहना चाहिए। स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरना एक नाजुक अभ्यास है और बुमराह को अधिकतम रिकवरी का समय देना चाहिए।'' केएल राहुल और श्रेयस अय्यर  भी उम्मीद के मुताबिक प्रगति कर रहे हैं। हालांकि, उनकी वापसी के लिए भी कोई विशेष समयरेखा निर्धारित नहीं की गई है। राहुल ने लंदन में जांघ की सर्जरी कराई थी, जबकि श्रेयस को भी अपनी पीठ के निचले हिस्से में उभरी हुई डिस्क से परेशान होकर लंदन में सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed