ब्रेक के बाद: शादी की छुट्टियां खत्म, अब IPL की तैयारियां शुरू, जिम में पसीना बहा रहे बुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण की तैयारियों के लिए ट्रेनिंग में जुट गए हैं। बुमराह इस समय सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में हैं, उन्हें अपनी टीम के होटल में वजन उठाते हुए देखा गया और ये फोटो उन्होंने खुद ट्विटर पर अपलोड की हैं।
Quarantining and getting those reps in 💯 pic.twitter.com/FZZeNEei5K
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 30, 2021
उन्होंने साथ ही लिखा, 'पृथकवास में हूं और यह वजन उठाने की ट्रेनिंग कर रहा हूं।' 27 साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के अलावा सफेद गेंद की श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उन्होंने अपनी शादी (15 मार्च) के लिए छुट्टी ली थी।
Overwhelmed by all the love we’ve been showered with over the last few days. We’ve been reading all your messages & wishes with the biggest smiles on our faces! Thank you. pic.twitter.com/13ykcffi9Z
— Sanjana Ganesan (@SanjanaGanesan) March 19, 2021
मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारत के सीमित ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, उनके भाई कृणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव सोमवार को टीम होटल में इकट्ठे हुए। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला 9 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां बुमराह की टीम मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।