फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah and harmanpreet kaur listed as most impactful youth in forbes

FORBES: सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में बुमराह, महिला खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी

Tue, 06 Feb 2018 08:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah and harmanpreet kaur listed as most impactful youth in forbes
jaspreet bumrah - फोटो : indianexpress

अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में तहलका मचाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फोर्ब्स ने सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में शामिल किया है। फोर्ब्स की इस सूची में 30 साल तक के युवाओं को तरजीह दी गई है। बुमराह के अलावा इस सूची में वर्ल्ड कप में 171 रन की पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को भी  शामिल किया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ की शूटर हिना सिद्धू के अलावा जापान में पिछले साल हुए एशिया कप में विजेता भारतीय वूमैन हॉकी टीम की गोलकीपर भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल हुई हैं। बता दें कि फोर्ब्स ने इस लिस्ट में युवाओं के प्रदर्शन और उनकी काबीलियत के आधार पर उन्हें चुना है।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah and harmanpreet kaur listed as most impactful youth in forbes
jasprit bumrah

आखिरी ओवर्स में टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह वनडे और टी-20 क्रिकेट में तीसरे नंबर पर हैं। पिछले साल उन्होंने 23 वनडे मैचों में 39 विकेट ली थीं। इसी तरह 32 टी-20 मैचों में भी उन्होंने 40 विकेट झटके हैं।

वहीं वूमैन क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों पर 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने भी इस सूची में शामिल होकर देश का सम्मान बढ़ाया है। बता दें कि हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed