फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jason Roy Joins Kolkata knight riders as replacement of Injured Shreyas Iyer with 2.8 crore deal

KKR: श्रेयस की जगह इंग्लैंड का विस्फोटक बल्लेबाज कोलकाता में शामिल, 2.8 करोड़ की कीमत में टीम के साथ जुड़े

Wed, 05 Apr 2023 04:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह कोलकाता की टीम में जेसन रॉय को शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Jason Roy Joins Kolkata knight riders as replacement of Injured Shreyas Iyer with 2.8 crore deal
जेसन रॉय (बाएं) और एलेक्स हेल्स (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। कोलकाता की टीम के दो बड़े खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। श्रेयस चोट की वजह से बाहर हुए हैं और शाकिब अल हसन ने अपना नाम वापस ले लिया है। कोलकाता की टीम ने रॉय को 2.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वहीं, आईपीएल 2023 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के साथ जुड़ने के लिए एक मार्च तक का समय दिया था। ताकि काउंटी चैंपियनशिप के में सभी टीमों को अपने 15 खिलाड़ियों के चयन में परेशानी न हो। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध रखने वाले खिलाड़ियों को और जिन खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाया गया है, उन्हें इसमें छूट दी गई है। जेसन रॉय भी केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका अनुबंध फिलहाल बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


रॉय ने आखिरी बार 2021 में आईपीएल खेला था। 2021 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांच मैचों में 30 की औसत और 123.96 के स्ट्राइक से 150 रन बनाए थे। पिछले साल गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया था। इसी कड़ी में वह गुजरात के लिए भी नहीं खेले थे और आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। 2020 में भी वह निजी कारणों से आईपीएल से बाहर हो गए थे, जब वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें पंजाब किंग्स ने मोहाली में उन्हें डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हराया था। यह टीम अपना दूसरा मैच गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर खेलेगी।

कोलकाता के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ के निचले हिस्से में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें सर्जरी कराने की जरूरत होगी। उनकी जगह नीतीश राणा को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, शाकिब अल हसन निजी कारणों के चलते आईपीएल से अपना नाम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed