फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jason holder double century helps west indies puts big total against england

होल्डर ने जमाया नाबाद दोहरा शतक, इंग्लैंड के खिलाफ विंडीज ने की विशाल जीत की तैयारी

Sat, 26 Jan 2019 08:15 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Jan 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
jason holder double century helps west indies puts big total against england
जेसन होल्डर

कप्तान जेसन होल्डर (202*) और शेन डॉरिच (116*) की उम्दा पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने बारबाडोस में चल रहे पहले टेस्ट को जीतने की तैयारी कर ली है। वेस्टइंडीज ने टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 628 रन का हिमालयीन लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


याद हो कि वेस्टइंडीज की पहली पारी 289 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 77 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद कैरेबियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 415 रन के स्कोर पर घोषित की। इंग्लैंड ने शुक्रवार को स्टंप्स तक 20 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। रॉरी बर्न्स 39* और कीटन जेनिंग्स 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 572 रन की दरकार है और उसके सभी विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन अपनी पारी 127/6 से आगे बढ़ाई। शेन डॉरिच और कप्तान जेसन होल्डर ने तीसरे दिन बेहतरीन पारियां खेली और इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 295 रन की अविजित साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होल्डर ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाए। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और वेस्टइंडीज को ड्राइविंग सीट पर ले आए। होल्डर ने 229 गेंदों में 23 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 202 रन बनाए। 


शेन डॉरिच ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और अपने करियर का तीसरा शतक जमाया। उन्होंने 224 गेंदों में 11 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। होल्डर-डॉरिच की बेहतरीन पारियों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखा। अब देखना होगा कि चौथे दिन इंग्लैंड की टीम जोरदार वापसी करने में सफल रहती है या फिर वेस्टइंडीज बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब होगा।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज - पहली व दूसरी पारी: 289 और 415/6 पारी घोषित

इंग्लैंड - पहली व दूसरी पारी: 77 और 56/0 *

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed