{"_id":"675b20b383b748b55f006ac9","slug":"jason-gillespie-has-resigned-as-the-coach-of-the-pakistan-test-team-says-reports-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: जेसन गिलेस्पी ने दिया पाकिस्तान टीम के कोच पद से इस्तीफा? द. अफ्रीका दौरे पर जाने से भी किया इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: जेसन गिलेस्पी ने दिया पाकिस्तान टीम के कोच पद से इस्तीफा? द. अफ्रीका दौरे पर जाने से भी किया इनकार
Thu, 12 Dec 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:13 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिलेस्पी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीबी को इसकी जानकारी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से कुछ घंटे पहले दी।
विज्ञापन
जेसन गिलेस्पी
- फोटो : @TheRealPCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान टीम में हालात कुछ ठीक नहीं है। खबर आई है कि टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी अपने फैसले की जानकारी दे दी है। हालांकि, अब तक पीसीबी की तरफ से इसको कोई आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
द.अफ्रीका से कुछ वक्त पहले दिया इस्तीफा!
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिलेस्पी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीबी को इसकी जानकारी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से कुछ घंटे पहले दी। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने गिलेस्पी के सहायक कोच टिम नीलसन के अनुबंध को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया था। माना जा रहा है कि गिलेस्पी इस बात से नाखुश थे।

पीसीबी के फैसलों से नाखुश थे गिलेस्पी?
इस साल की शुरुआत में पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज रहे गिलेस्पी को टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया था। उनका अनुबंध दो साल का था। खबर है कि गिलेस्पी पीसीबी के कुछ फैसलों से नाखुश थे। इसकी खबरें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भी आईं थीं।

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आकिब जावेद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया जा सकता है। वह पहले से ही सफेद गेंद टीम के साथ इसी तरह की अंतरिम भूमिका में हैं, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी तक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। वह इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां पाकिस्तान को तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। इसके अलावा दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं।