{"_id":"30638d70-8be5-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"jarvis-strikes-to-rein-in-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज ने जिम्बाब्वे को सस्ते में समेटा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज ने जिम्बाब्वे को सस्ते में समेटा
ब्रिजटाउन/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के बाद वापसी करने वाले मार्लन सैमुअल्स के चार और शेन शिलिंगफोर्ड के तीन विकेट के दम पर वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट के पहले दिन 211 रन पर समेट दिया। सैमुअल्स ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए मात्र 13 रन देकर चार विकेट चटकाये।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे एक समय दो विकेट पर 100 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन उसने अपने आखिरी आठ विकेट 111 रन जोड़कर गंवा दिए। ओपनर टीनो मवोयो ने सर्वाधिक 50 रन बनाए जबकि क्रेग इरविन ने 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
जवाब में जिम्बाब्वे ने भी दिन के खेल की समाप्ति तक वेस्ट इंडीज के दो विकेट 18 रन पर गिराकर जबरदस्त वापसी की। ओपनर कीरोन पावेल पांच और नाइटवाचमैन केमर रोच खाता खोले बिना तेज गेंदबाज काइल जारविस के एक ही ओवर में चलते बने। स्टंप्स के समय क्रिस गेल 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेरेन ब्रावो को अपना खाता खोलना है।
विज्ञापन