फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jammu kashmir exits at ranji trophy

हरभजन की टीम ने तोड़ा जम्मू-कश्मीर का सपना

Sat, 11 Jan 2014 06:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir exits at ranji trophy
परवेज रसूल की कप्तानी में पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना देख रही जम्मू-कश्मीर टीम की चुनौती क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही खत्म हो गई।
विज्ञापन


वडोदरा में हुए मुकाबले में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 324 रन का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए रसूल की टीम ने दो विकेट पर 77 रन से अपनी पारी आगे खेलना शुरू किया लेकिन पूरी टीम महज 223 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज वीआरवी सिंह (5 विकेट) और मनप्रीत गोनी (3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके जिससे सौ रन की बड़ी जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तीसरे नंबर के बल्लेबाज हरदीप सिंह (76) ने पारी के अंत तक नाबाद रहे लेकिन वह अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके।

जम्मू-कश्मीर का स्कोर एक समय आठ विकेट पर 149 रन था लेकिन हरदीप सिंह ने पुछल्ले बल्लेबाजों मोहम्मद मुदासिर (22)  और उमर नजीर (15)  के साथ 74 रन जोड़कर टीम की आस बनाए रखी लेकिन टीम के लिए यह नाकाफी साबित हुआ।

उतर प्रदेश की चुनौती खत्म
बेंगलूर में लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल (5 विकेट) की फिरकी गेंदबाजी के दम पर मेजबान कर्नाटक ने उतर प्रदेश को क्वार्टर फाइनल के चौथे ही दिन 92 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पूर्व चैंपियन उतर प्रदेश को जीत के लिए 333 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन उसकी टीम 240 रनों पर ही सिमट गई।

यूपी की ओर से ओपनर तन्यम श्रीवास्तव (44) और पीयूष चावला ने (44) के अलावा एकलव्य द्विवेदी ने 33 रनों का योगदान दिया। लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं चले और पूरी टीम आउट हो गई।

छह बार की चैंपियन टीम कर्नाटक की ओर से अपना तीसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे गोपाल ने यूपी के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। गोपाल के अलावा अभिमन्यु मिथुन ने तीन और कप्तान विनय कुमार ने दो विकेट झटके।

महाराष्ट्र की जीत, मुंबई की सनसनीखेज हार
मुंबई में खेले गए रणजी ट्रॉफी के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चौथे ही दिन शनिवार को महाराष्ट्र ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन मुंबई को आठ विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत से महाराष्ट्र ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

महाराष्ट्र की जीत में केदार जाधव (नाबाद 120) और विजय जोल (नाबाद 91) के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए 215 रन की अविजित साझेदारी का अहम योगदान रहा।

40 बार के चैंपियन मुंबई ने महाराष्ट्र को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन जाधव और जोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाई। पहली पारी में 122 रन से पिछड़ने वाली महाराष्ट्र की टीम ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट पर 252 रन बनाकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

महाराष्ट्र का अब 18 से 22 जनवरी तक इंदौर में होने वाले सेमीफाइनल में रेलवे और बंगाल के बीच कोलकाता में चल रहे क्वार्टर फाइनल के विजेता से मुकाबला होगा। दूसरा सेमीफाइनल पंजाब और कर्नाटक के बीच मोहाली में खेला जाएगा।

विजय जोल के लिए यह पखवाड़ा बेहद शानदार रहा है। पिछले हफ्ते उनकी कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाया था।

रोमांचक हुआ रेलवे और बंगाल के बीच मुकाबला
रेलवे और बंगाल के बीच कोलकाता के इर्डन गार्डंस में खेले जा रहे पांच दिवसीय क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक हो गया है। रेलवे को मैच में जीत हासिल करने के लिए अंतिम दिन जीत के लिए 154 रन और बनाने है जबकि बंगाल को सात विकेट झटकने होंगे।


मेजबान बंगाल ने चौथे दिन चार विकेट पर 133 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 267 रन पर सिमट गई।

रेलवे को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य मिला और उसने खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 117 रन बना लिए। रेलवे की टीम को जीत के लिए अब 154 रन की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed