फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jammu and Kashmir Cricket Association JKCA accused Indian cricketer Parvez Rasool of stealing pitch roller cricketer said it is very unfortunate

जम्मू-कश्मीर: जेकेसीए ने परवेज रसूल पर लगाया पिच रोलर चुराने का आरोप, क्रिकेटर ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

Sat, 21 Aug 2021 01:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 21 Aug 2021 01:07 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएश ने क्रिकेटर परवेज रसूल पर चोरी का आरोप लगाया है। बोर्ड का कहना है कि परवेज ने पिच रोलर की चोरी की है और उन्हें मशीन लौटाने के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया जाता है। अगर परवेज ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Cricket Association JKCA accused Indian cricketer Parvez Rasool of stealing  pitch roller cricketer said it is very unfortunate
क्रिकेटर परवेज रसूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेटर परवेज रसूल पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। जेकेसीए ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि परवेज रसूल ने पिच रोलर चुराया है। बोर्ड का कहना है कि परवेज पिच रोलर लौटाएं नहीं तो फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन

जेकेसीए ने लगाए चोरी के आरोप

बोर्ड की तरप से बयान में कहा गया है कि आपके पास जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की संपत्ति है, विश्वास तोड़ने के बदले आपके खिलाफ कोई भी बड़ा कदम उठाने जिसमें पुलिस कार्रवाई भी शामिल हो सकती है, आप से कहा जाता है कि पिच रोलर एक सप्ताह में जेकेसीए को लौटा दें, इसके बावजूद अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हम आपके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज ने किया खंडन

उधर परवेज रसूल ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, क्या एक इंटरनेशल क्रिकेटर जिसने जम्मू-कश्मीर को अपना तन-मन दिया हो उससे इस तरह व्यवहार करने का यही तरीका है। 

विज्ञापन

जेकेसीए सदस्य ने दी सफाई

वहीं जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अनिल गुप्ता ने इस मामले पर सफाई दी है। उनका कहा है कि इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है, अनिल ने कहा, यह नोटिस सिर्फ परवेज रसूल को ही नहीं भेजा गया है, बल्कि इस नोटिस के तहत जेकेसीए की मशीन (रोलर) जिस किसी के पास हो उससे वापस करने को कहा गया है। बोर्ड के सदस्य ने आगे कहा, मुझे नहीं पता कि परवेज ने इस बात को अपने दिल पर क्यों ले लिया और वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। 

परवेज ने लगाई बीसीसीआई से गुहार

क्रिकेटर परवेज रसूल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज क दिया है। उन्होंने चोरी के लगे आरोप को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रसूल के मुताबिक अब वह अपने भविष्य के बारे में सोचने को मजबूर हो गए हैं। रसूल ने कहा मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई इस मामले में दखल दे, मुझे अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed