{"_id":"62fd01932a1d9b33aa54de05","slug":"james-anderson-played-test-match-at-the-age-of-40-joins-tiger-woods-and-serena-williams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"James Anderson: टाइगर वुड्स और सेरेना के खास क्लब में शामिल हुए एंडरसन, अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
James Anderson: टाइगर वुड्स और सेरेना के खास क्लब में शामिल हुए एंडरसन, अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनाया रिकॉर्ड
Wed, 17 Aug 2022 08:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:26 PM IST
सार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 40 साल की उम्र पूरी करने के बाद लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 173वां टेस्ट मैच खेला। जुलाई में 40 साल के होने के बाद एंडरसन पहली बार कोई मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वो 40 साल की उम्र में पहुंचने के बाद अपना खेल जारी रखने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। लॉर्ड्स में अपना 173वां टेस्ट मैच खेल रहे एंडरसन ने टाइगर वुड्स, सेरेना विलियम्स, टॉम ब्रेडी, जियानल्यूगी बफन,रॉनी ओ सुलिवान सहित कई महान खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है। एंडरसन 30 जुलाई को 40 वर्ष के हुए थे। इसके बाद यह उनका पहला टेस्ट मैच है।
लॉर्ड्स में ही खेला था पहला टेस्ट
एंडरसन ने 2003 में लॉर्ड्स के मैदान में ही अपना पहला टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। क्रिकेट में एंडरसन से पहले इंग्लैंड के मॉरिस टेट 1935 में और गुबी एलेन 1948 में 40 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद खेल चुके हैं। सक्रिय रूप से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे गेंदबाजों में एंडरसन 657 विकेट लेकर पहले नंबर पर हैं। वहीं समग्र रूप से वह मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वार्न (708) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। एंडरसन ने टेस्ट कॅरिअर को लंबा खींचने के लिए 2015 में ही वनडे और टी-20 खेलना बंद कर दिया था।

दूसरे खेलों में 40 वर्ष से अधिक उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी
टॉम ब्रेडी: अमेरिकन फुटबॉल के महान खिलाड़ी टॉम ब्रेडी 44 वर्ष की उम्र तक खेले। वह 40 वर्ष पूरे करने के बाद दो सुपर बाउल्स भी जीते।
टाइगर वुड्स: महान गोल्फर टाइगर वुड्स 46 वर्ष के होने के बाद भी खेल जारी रखे हुए हैं। उन्होंने 43 वर्ष की उम्र में 2019 में प्रमुख टूर्नामेंट ऑगस्टा नेशनल का खिताब जीता था। अमेरिका के टाइगर वुड्स 15 प्रमुख खिताब जीतकर हमवतन जैक निकॉलस के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
जियानल्यूगी बफन: इटली के महान फुटबॉल गोलकीपर जियानल्यूगी बफन का सफल कॅरिअर रहा है। वह 2006 में विश्वकप जीतने वाली इटली की टीम का हिस्सा थे। 44 वर्ष के हो चुके बफन अभी भी खेलना जारी रखे हुए हैं।
रॉनी ओ सुलिवान: 2015 में 40 वर्ष की उम्र पूरी करने पर ब्रिटेन के रॉनी ओ सुलिवान ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। वह इस साल 46 वर्ष के हो गए और विश्व के सबसे उम्रदराज विश्व चैंपियन बने।
फर्नांडो अलोंसो: फॉर्मूला वन चालक स्पेन के 41 वर्षीय फर्नांडो अलोंसो इस वर्ष अब तक 13 रेस में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने 2023 के लिए एस्टन मार्टिन के साथ हस्ताक्षर किए हैं।
सेरेना विलियम्स: 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पिछले साल 26 सितंबर को 40 वर्ष की हो गई थीं। उन्होंने इस वर्ष विंबलडन में खेला। हालांकि पहले दौर में ही फ्रांस की हारमनी टैन से हार गई थीं। वह 29 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में खेलने के बाद टेनिस से दूरी बनाने की घोषणा कर चुकी हैं।