फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson Eager To Have Tough Battle With Virat Kohli Again

कोहली को भारतीय सरजमीं पर चुनौती देने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं एंडरसन 

Sun, 30 Aug 2020 01:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 30 Aug 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
James Anderson Eager To Have Tough Battle With Virat Kohli Again
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के रिकार्डधारी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बेहतरीन बल्लेबाजों को आउट करने की चुनौती पसंद करते हैं। वो अगले साल जब उनकी टीम भारत के दौरे पर जाएगी तो वह विराट कोहली के खिलाफ मुश्किल चुनौती के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान 600 विकेट चटकाकर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बने एंडरसन और कोहली के बीच वर्षों तक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।

विज्ञापन

 
एंडरसन ने ‘टेस्ट मैच स्पेशल पोडकास्ट’ पर कहा, ‘उस स्तर के बल्लेबाज को गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है। यह काफी कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मुझे इसमें आनंद आता है। आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आउट करना चाहते हो।’ जब भारत ने 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था और एंडरसन ने चार मौकों पर कोहली को आउट किया था। भारतीय कप्तान तब अपनी 10 पारियों में केवल 134 रन ही बना सका था। मगर 2018 में कोहली बिलकुल अलग बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड पहुंचे और वह इस दौरे पर 593 रन बनाकर शीर्ष रन-स्कोरर रहे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन


38 साल के एंडरसन ने कहा, ‘2014 में मुझे कुछ सफलता मिली थी और फिर वह 2018 में पूरी तरह से अलग दिखा और उसने शानदार प्रदर्शन किया।’ यह पूछने पर कि 2018 में उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी में क्या बदलाव देखे तो एंडरसन ने कहा, ‘वह 2018 में गेंद को अच्छी तरह छोड़ रहा था। 2014 में जब मैं आउट स्विंगर फेंकता था तो वह इन पर शाट लगाने का प्रयास करता और बल्ले का किनारा लगाकर आउट हो जाता। लेकिन 2018 में वह संयम से खेल रहा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed