{"_id":"6697e9721db11f729701f22e","slug":"james-anderson-after-retirement-has-been-made-bowling-mentor-for-remaining-tests-against-west-indies-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"James Anderson: संन्यास के बाद भी जेम्स एंडरसन रहेंगे इंग्लैंड की टीम का हिस्सा, निभाएंगे यह जिम्मेदारी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
James Anderson: संन्यास के बाद भी जेम्स एंडरसन रहेंगे इंग्लैंड की टीम का हिस्सा, निभाएंगे यह जिम्मेदारी, जानें
Wed, 17 Jul 2024 09:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:25 PM IST
सार
इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में 41 वर्षीय गेंदबाज अलग भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट का मेंटर बनाया गया है। हालांकि, आगे वह इस रोल में नजर आएंगे या नहीं इस पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच था। हालांकि, अब खबर आई है कि संन्यास के बाद भी वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहेंगे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए गेंदबाजी मेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : Social Media
आखिरी टेस्ट में एंडरसन ने चटकाए चार विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पारी और 114 रनों से जीता था। इस मैच में एंडरसन ने कुल चार विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उन्होंने एक विकेट चटकाया जबकि दूसरी पारी में उन्हें तीन सफलताएं मिली। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ग्रुरुवार (17 जुलाई) को खेला जाएगा।

- फोटो : twitter
आखिरी दो टेस्ट में मेंटर की भूमिका निभाएंगे दिग्गज
इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में 41 वर्षीय गेंदबाज अलग भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट का मेंटर बनाया गया है। हालांकि, आगे वह इस रोल में नजर आएंगे या नहीं इस पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। एंडरसन क्रिकेट के इतिहास में 700 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।अब उनके नाम 704 विकेट दर्ज हो गए हैं। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वार्न (708) ने यह कारनामा किया था।

- फोटो : ICC
पहले मैच में क्या हुआ?
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 114 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। इंग्लैंड ने तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए थे और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा था। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद शमार जोसेफ ने तीन, जेडन सील्स ने आठ और गुडाकेश मोटी ने 31(नाबाद) रन बनाए। 136 रन पर पूरी टीम दूसरी पारी में ऑलआउट हो गई।