आधी मूंछ और दाढ़ी के साथ दिखे कैलिस, फिर भी दुनिया क्यों कर रही सलाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक्स कैलिस एक बार फिर इस खास वजह से सुर्खियों में हैं। कैलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधा चेहरे पर दाढ़ी है और आधा चेहरा शेव किया हुआ नजर आ रहा है।
कैलिस ने एक चैलेंज लेते हुए आधा चेहरा शेव कर लिया। इसके पीछे उनका मकसद अच्छे काम के लिए पैसे जुटाना है। कैलिस ने गोल्फ के विकास और गैंडों के संरक्षण के लिए अपना आधा चेहरा शेव किया है।
कैलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अगले कुछ दिन दिलचस्प रहने वाले हैं। ये सब अच्छे काम के लिए है।' जैक्स कैलिस के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। उनके प्रशंसकों ने उन्हें इस काम के लिए सलाम किया है।
A post shared by Jacques Kallis (@jacqueskallis) on
बता दें कि कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 328 वनडे ,166 टेस्ट और 25 टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में 17 शतकों की मदद से 11579 और टेस्ट में 13289 रन बनाए हैं।