अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे कैलिस, लेकिन सबको 'चौंका' किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज कैलिस ने पिछले साल के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन सीमित ओवरों के मुकाबले में खेलना जारी रखा था।
हालांकि हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
2015 में वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे लेकिन...
इसके अलावा कैलिस ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर के लिए खेलते रहेंगे।
वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने वाले कैलिस की योजना 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से खेलने की थी लेकिन अपने खराब फॉर्म को देखते हुए उन्होंने अब अपना विचार बदल दिया। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में वह 0, 1, और 4 रन ही बना सके थे।
सबसे सफल अफ्रीकी बल्लेबाज हैं कैलिस
साथ ही 25 ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतकों के साथ 666 रन बनाए हैं।
वह दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।
संन्यास का कुछ यूं किया ऐलान
जैक्स कैलिस ने पिछले साल दिसंबर में भारत के खिलाफ डरबन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 55.37 की औसत से 166 मैचों में 13,289 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 45 शतक और 58 अर्धशतक निकले हैं।
संन्यास की घोषणा करते हुए कैलिस ने कहा, "मैंने श्रीलंका में महसूस किया कि वर्ल्ड कप में खेलने का मेरा सपना बहुत दूर की बात है। इस दौरे से मुझे एहसास हुआ कि मेरा काम खत्म हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "श्रीलंका में हमारी जो टीम थी वो बेहतरीन थी। मुझे उम्मीद है कि यह टीम मार्च में ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटेगी। मैं क्रिकेट को पूरी तरह से नहीं छोड़ रहा हूं। सिडनी थंडर के साथ मेरा 2 साल का करार है। अगर संभव हुआ तो मुझे अगले साल आईपीएल में कोलकाता टीम का खिताब बचाने का मौका मिलेगा।"