{"_id":"00a67d3a-b4db-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"jacques-kallis-kolkata-knight-riders-aim-to-win-remaining-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले-ऑफ अभी भी हमारी मुट्ठी में : कैलिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्ले-ऑफ अभी भी हमारी मुट्ठी में : कैलिस
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
अंक तालिका में स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को भरोसा है कि उनकी टीम अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
केकेआर ने 11 मैचों में सिर्फ चार जीते हैं और वह नौ टीमों के टूर्नामेंट में इस समय सातवें पायदान पर है। बकौल कैलिस, ‘टीम के सदस्य हमेशा उत्साहित हैं।
दुर्भाग्य से हम ज्यादा मैच नहीं जीत सके, लेकिन हम इस सीजन में उतना खराब नहीं खेले, जितना अंक तालिका से पता लग रहा है। हमने कुछ नजदीकी मुकाबले गंवाए हैं लेकिन अब हमारा ध्यान हर मैच जीतने पर है।’
विज्ञापन