{"_id":"6e9ac622-1853-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"it-is-always-good-to-beat-ipl-sides-says-lions-neil-mckenzie","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल टीम को हराने में मजा आता है: मैकेंजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल टीम को हराने में मजा आता है: मैकेंजी
केपटाउन/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दो मैच में हराने वाली टीम हाईवेल्ड लायंस के हौसले काफी बुलंद हैं। लायंस के बल्लेबाज नील मैकेंजी ने कहा कि लगातार दो मैच में आईपीएल की टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने में खूब मजा आया। उन्होंने कहा कि इन दो बड़ी टीमों को हराने के बाद उनकी टीम लायंस चैंपियन्स लीग टी20 में खिताब की प्रबल दावेदार बन गई है।
मैकेंजी ने सीएलटी20 डॉट कॉम से कहा कि टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप की टीमें खेल रही हैं। ये टीमें अपने देशों की चैंपियन टीमें हैं। ऐसे में आईपीएल टीम या इस तरह की किसी भी टीम को हराने में हमेशा मजा आता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की इन दो टीमों के खिलाफ मिली जीत के बाद लोग लायंस पर गौर करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि लायंस ने मंगलवार को चेन्नई को तीन गेंद शेष रहते हुए हराया था। इससे पहले वाले मैच में लायंस ने आईपीएल की वर्तमान विजेजा टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाई थी।